{"_id":"640e114f0a930e92070fb0a6","slug":"demand-to-give-bharat-ratna-to-actor-satish-kaushik-narnol-news-c-17-1-91341-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अभिनेता सतीश कौशिक को भारत रत्न देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अभिनेता सतीश कौशिक को भारत रत्न देने की मांग
Sun, 12 Mar 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
गांव धनौंदा में सतीश कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि देते ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। उपमंडल के गांव धनौंदा में अभिनेता सतीश कौशिक के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। समाजसेवी ठाकुर अतरलाल की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार से दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई। श्रद्धांजलि सभा में आसपास के सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। सभा में वेद, रामायण, गीता का पाठ किया गया।
वक्ताओं ने कौशिक को देश का गौरव बताते हुए उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया तथा उनके द्वारा गांव, समाज व अभिनय के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। श्रद्धांजलि सभा में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किए गए। प्रथम प्रस्ताव में सतीश कौशिक को राष्ट्र गौरव बताते हुए केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न अवार्ड देने की मांग की गई। दूसरे प्रस्ताव में दिवंगत अभिनेता की याद में सतीश कौशिक मेमोरियल ट्रस्ट बनाने का निर्णय लिया गया। तीसरे प्रस्ताव में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रभु से मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अंत में 2 मिनट का मौन रखा गया।
श्रद्धांजलि सभा में सतीश कौशिक के चचेरे भाई सुभाष कौशिक, जिला पार्षद अजीत सिंह तंवर, सूबेदार सूरत सिंह तंवर, ठाकुर राजेंद्र सिंह नंबरदार, किशनपाल सिंह, हेड मास्टर सूरत सिंह, कप्तान मदन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि थानेदार वीर सिंह, ठाकुर पितांबर सिंह, बृहस्पति शास्त्री, पूर्ण सिंह इंस्पेक्टर, कैलाश सेठ, चेयरमैन भाग सिंह, भगवत दयाल सरपंच, प्रवीण स्वामी, ठाकुर घनश्याम सिंह, सतपाल थानेदार, शिवकुमार स्वामी, विक्रम सिंह पंच, सुनील कौशिक, रवि कौशिक, बीरसिंह, कृपाल सिंह, नवीन स्वामी, मदन सिंह तंवर, सुशील कौशिक, मास्टर पहलाद सिंह, भागीरथ सिंह, जगदीश, उत्तम शर्मा, गरिमा शर्मा, सुनील शास्त्री, ईश्वर दहिया, रामवीर सिंह, करतार सिंह, मैनपाल, मास्टर श्यामलाल, सदानंद, शिवकरण दहिया ने भी विचार व्यक्त किए और दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आसपास के गांवों के अनेक ग्रामीण और सतीश कौशिक के प्रशंसक उपस्थित रहे।