फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to extend Sikar-Loharu train to Rewari

Mahendragarh-Narnaul News: सीकर-लोहारू ट्रेन का रेवाड़ी तक विस्तार किए जाने की मांग

Sun, 01 Oct 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demand to extend Sikar-Loharu train to Rewari
महेंद्रगढ़। बीकानेर मंडल ने त्योहारी सीजन को लेकर दस स्पेशल ट्रेने चलाने का निर्णय लिया है। इनमें एक भी ट्रेन महेंद्रगढ़ रूट पर नहीं चलाई गई। इसको लेकर दैनिक रेलयात्री महासंघ ने बीकानेर मंडल के डीआरएम से दो ट्रेने महेंद्रगढ़ रूट पर चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोद ने बताया कि त्योहारी सीजन के लिए बीकानेर मंडल ने अलग-अलग रूट पर कुल ट्रेने गाड़ियां चलाई हैं, लेकिन महेंद्रगढ़ रूट पर एक भी नहीं चलाई। उन्होंने बताया कि इनमें गाड़ी संख्या 048521 सीकर- लोहारू एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक चलेगी। यह गाड़ी प्रतिदिन सीकर से रात 9 बजे रवाना होगी और 11.30 बजे लोहारू पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी सुबह 4:20 बजे रवाना होकर 6:50 सीकर पहुंचेगी। इस गाड़ी का विस्तार रेवाड़ी तक किया जा सकता है। इससे महेंद्रगढ़, सतनाली, कनीना और रेवाड़ी के लोगों को भी फायदा होगा और लोगों रेलवे की आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं जिसमें चार हजार से अधिक विद्यार्थी दूसरे राज्यों से आ रहे हैं। इसके अलावा यह क्षेत्र सैनिकों की खान हैं। सैनिक भी त्योहार पर यहां आते रहते हैं। ऐसे में सीकर-जयपुर-सीकर को रेवाड़ी तक तथा सीकर-लोहारू को रेवाड़ी तक बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed