फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to build a sports stadium from Aarti Rao

Mahendragarh-Narnaul News: आरती राव से खेल स्टेडियम बनवाने की मांग

Tue, 28 Oct 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand to build a sports stadium from Aarti Rao
फोटो 30 खेल स्टेडियम की मांग को लेकर आरती राव से मिलता प्रतिनि​धि मंडल। स्वय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी अटेली। गांव बिहाली में पहाड़ की तलहटी में खेल स्टेडियम बनवाने की मांग स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से की गई है। चंडीगढ़ में एक प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर यह मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने खेल स्टेडियम के निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ की तलहटी में हनुमान और राम दरबार का मंदिर है जहां हर साल 26 जनवरी को विशाल मेले और दंगल का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा चार एकड़ भूमि है, जहां युवा व्यायाम करते हैं और बुजुर्ग सुबह-शाम भ्रमण के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में समय-समय पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है, लेकिन खेल स्टेडियम के अभाव में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते। खेल स्टेडियम के निर्माण को लेकर क्षेत्र के आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से मुलाकात की व स्टेडियम के शीघ्र निर्माण के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में शामिल सरपंच प्रतिनिधि सीताराम, डॉ विकास यादव, तेजप्रकाश चंदपुरा, इंद्रजीत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मूल सिंह कुमार, ललित डाबड़, सचिन व मुकेश ने बताया कि गांव बिहाली में खेल स्टेडियम के निर्माण से न केवल गांव के युवा लाभान्वित होंगे।

आसपास के गांवों के युवा भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। आरती राव ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि सरकार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed