{"_id":"6761b8c07564a92f76034589","slug":"demand-to-arrest-those-who-attacked-the-electricity-team-narnol-news-c-196-1-nnl1004-119314-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिजली टीम पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिजली टीम पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन
नारनौल। एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बिजली निगम नारनौल सर्कल के अधीक्षक अभियंता रंजन राव को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने कनीना क्षेत्र के गांव मोड़ी की ढाणी टोलवा में बिजली छापेमारी करने गई टीम पर हमला करने के विरोध में कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की।
प्रधान सत्यपाल ने बताया कि गत 16 दिसंबर को सुबह करीब आठ बजे उपमंडल अधिकारी दहबिविनि कनीना के आदेशानुसार बिजली चोरी पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया, जिसमें विजय कुमार जेई-प्रथम, आनंद कुमार जेई, राकेश कुमार एएफएम, संदीप एएफएम, संजय एलएम व धर्मवीर एलएम और सरकारी गाड़ी ड्राइवर विरेंद्र के साथ चोरी पकड़ने के गांव मोड़ी के बाहर टोलवा की ढाणी में गए। जहां उपरोक्त व्यक्तियों के घर में बिजली चोरी हो रही थी। जिसकी टीम ने छापेमारी की। साथ ही वीडियोग्राफी और चोरी से जुड़े साक्ष्य एकत्रित करने लग गए।
इसी बीच 15-20 लोग हाथों में डंडे, लाठी, लोहे की रॉड लेकर आ गए और एक-एक करके टीम के सदस्यों पर हमला कर दिया। जिसमें विजय कुमार जेई-प्रथम के पैर में फ्रेक्चर हो गया, वहीं अन्य गंभीर चोटें लगी। राकेश एएफएम व संदीप एएफएम को सिर और पेट में गंभीर चोटें लगी। कर्मचारियों ने तब डायल 112 कर पुलिस सहायता प्राप्त की और वहां से बच-बचाकर सिविल अस्पताल कनीना में उपचार के लिए एडमिट करवाया।
विज्ञापन
गंभीर चोटों के कारण कर्मचारियों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर नागरिक अस्पताल नारनौल रेफर कर दिया गया, जहां कर्मचारी एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराए। हमारी मांग है कि उक्त दोषियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस मौके पर जितेंद्र कुमार जेई-एक, सुनील कुमार जेई, सत्यपाल जेई, शंकर लाल जेई-एक, दलीप सिंह जेई, वेदप्रकाश जेई, ओमसिंह जेई, कैलाश चंद जेई, सचिन लाइनमैन, पवन कुमार जेई, संजय कुमार जेई, महिपाल यूडीसी, अशोक कुमार, राजकुमार फोरमैन, रंजीत कुमार जेई, कुलदीप जेई, सुनील निनानियां व हरिओम एएफएम आदि मौजूद रहे। इस मौके पर अधीक्षक अभियंता रंजन राव ने कर्मचारियों का ज्ञापन लेने उपरांत कनीना डीएसपी से बात की।