{"_id":"688e6528042f8ba1dc073810","slug":"demand-raised-to-reopen-the-portal-for-admission-to-vacant-seats-in-ug-narnol-news-c-203-1-mgh1004-118961-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए पुन: पोर्टल खोलने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए पुन: पोर्टल खोलने की उठाई मांग
Sun, 03 Aug 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। यूजी कक्षाओं की रिक्त सीटों को भरने के लिए दोबारा पोर्टल खोलने के लिए राजकीय महाविद्यालय की ओर से उच्चतर शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया है।
महाविद्यालय की ओर से विभाग के ग्रुप में भी पोर्टल ओपन करने के लिए सूचित किया गया। राजकीय महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय में 2360 सीटों में से 1124 पर दाखिला हो चुका, जबकि 1236 सीट रिक्त है। सोनम, मोनिका, रोहिणी, प्रीति, राहुल, गणेश, सुनील ने उच्चतर शिक्षा विभाग को दोबारा पोर्टल ओपन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यूजी कक्षाओं के लिए दोबारा से पोर्टल ओपन किया जाना चाहिए ताकि वे दाखिले के लिए आवेदन कर सकें।
राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. विजय कुमार यादव ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय में 1080 सीटों में से 463 छात्राएं दाखिला ले चुकी है। जबकि 617 सीट रिक्त है। वहीं राजकीय महाविद्यालय में 1280 सीटों में से 661 विद्यार्थियों ने दाखिला किया है। जबकि 619 सीट अभी रिक्त है। उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों पर दोबारा से पोर्टल ओपन करवाने को लेकर राजकीय महाविद्यालय को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पोर्टल ओपन होने की जानकारी के लिए चक्कर लगा रहे है। छात्र-छात्राओं की परेशानी का देखते हुए विभाग को पोर्टल ओपन करने के लिए लिखा गया है।