फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for the installation of a statue of Emperor Anangpal Tomar in Khudana.

Mahendragarh-Narnaul News: खुडाना में सम्राट अनंगपाल तोमर की प्रतिमा स्थापना की मांग

Tue, 21 Jul 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demand for the installation of a statue of Emperor Anangpal Tomar in Khudana.
फोटो 51 खुडाना में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवी अतरलाल व ग्रामीण।पाठक
महेंद्रगढ़। गांव खुडाना में मंगलवार को सम्राट अनंगपाल तोमर की जयंती मनाई गई। खुडाना चौक पर सम्राट अनंगपाल की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। समाजसेवी अतरलाल ने समाज के लोगों के साथ महाराजा अनंगपाल तोमर चौक पर पुष्प अर्पित किए। अध्यक्षता अधिवक्ता मोती सिंह तंवर ने की।
विज्ञापन


अतरलाल ने महाराजा अनंगपाल को न्यायप्रिय और प्रजापालक शासक बताया। उन्होंने खुडाना गांव को ऐसे महान सम्राट की जयंती मनाने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि जयंती मनाने से समाज में जागृति आती है।
विज्ञापन

इससे लोगों को अपने महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व का बोध होता है। उन्होंने कहा कि यह लोगों में अपनी विरासत और जड़ों से जुड़ाव की भावना को प्रबल करता है। पाली सरपंच देशराज फौजी, लीलू सिंह प्रधान, मोतीसिंह, कप्तान गुलाब सिंह और मोनू तंवर ने सम्राट के जनकल्याण के कार्यों का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकार से खुडाना चौक पर सम्राट अनंगपाल की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह सम्राट के योगदान को याद रखने का एक महत्वपूर्ण तरीका होगा।

जयंती समारोह के दौरान राजपूत धर्मशाला से महाराजा अनंगपाल तोमर चौक तक एक शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कप्तान भीम सिंह, अतरसिंह कैमला, रणसिंह खेड़ी तलवाना, नंबरदार राजेंद्र सिंह, मुकेश तंवर, करतार पाथेड़ा, ओम सिंह, गोविंद सिंह, नरेश सिंह, मोतीसिंह तंवर, मोनू तंवर समेत अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed