फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for super fast trains to stop at Kanina railway station

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना रेलवे स्टेशन पर सुपर फास्ट ट्रेनों का ठहराव करने की मांग

Thu, 02 May 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Demand for super fast trains to stop at Kanina railway station
फोटो संख्या: 66 युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं की समस्याएं सुनते प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोके
कनीना। कनीना खास रेलवे स्टेशन पर सुपर फास्ट ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण क्षेत्र के यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। समाजसेवी अतरलाल ने युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार से कनीना रेलवे स्टेशन पर सुपर फास्ट ट्रेनों का ठहराव करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कनीना रेलवे स्टेशन से 6 सुपरफास्ट ट्रेन गुजरती हैं, लेकिन इनका ठहराव कनीना स्टेशन पर न होने से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

युवा संवाद कार्यक्रम के संयोजक जीतू ने कहा कि पहले मीटर गेज लाइन के समय यहां बीकानेर एक्सप्रेस तथा जोधपुर एक्सप्रेस फास्ट ट्रेन रुकती थी। जब से ब्रॉडगेज लाइन बनी है तब से इन फास्ट ट्रेनों का ठहराव भी बंद कर दिया है। कनीना बड़ी अनाज मंडी है और कनीना उपमंडल मुख्यालय होने के बाद भी इस रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव न होना इलाके के लिए एक त्रासदी के समान है। इस अवसर पर जीतू, रमन, दीपक यादव, हिमांशु, योगेश, प्रदीप, कमल सिंह, विपिन, जोगेंद्र, नरेश, शेरसिंह, अक्षय, मींटू, राकेश, यश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed