{"_id":"6af748b22a537f66390bc2d4","slug":"demand-for-leds-refrigerators-and-washing-machines-has-increased-during-the-wedding-season-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131761-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विवाह सीजन में एलईडी, फ्रिज और वाशिंग मशीन की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विवाह सीजन में एलईडी, फ्रिज और वाशिंग मशीन की मांग बढ़ी
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- शोरूम से वाशिंग मशीन देखता ग्राहक---संवाद
महेंद्रगढ़। विवाह सीजन शुरू होते ही शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। एलईडी, वाशिंग मशीन और फ्रिज की खरीदारी में तेजी आने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। सुबह और शाम के समय इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर ग्राहक खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
दिसंबर माह में होने वाले विवाह समारोहों के लिए लोग अभी से सामान की बुकिंग करवा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता मनीष खुराना ने बताया कि विवाह सीजन के चलते बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सामान खरीद रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बाजार में एलईडी की कीमत 9 हजार रुपये से लेकर 3.50 लाख रुपये तक है। ग्राहक एंड्रॉयड और स्मार्ट टीवी को अधिक पसंद कर रहे हैं।
वहीं, वाशिंग मशीन की कीमत 9 हजार से 1.35 लाख रुपये तक है। इनमें सेमी ऑटोमैटिक और टॉप लोड मशीनों की मांग अधिक है। कंपनियां नए मॉडल में आधुनिक फीचर दे रही हैं। कुछ मशीनों में तीन ड्रम की सुविधा भी दी जा रही है जिससे अलग-अलग तरह के कपड़े एक साथ धोए जा सकते हैं।
विज्ञापन
फ्रिज की कीमत 12 हजार से 1.25 लाख रुपये तक है। बाजार में पांच दरवाजों वाले फ्रिज भी उपलब्ध हैं, लेकिन ग्राहक तीन दरवाजों तक के मॉडल अधिक पसंद कर रहे हैं।
..................
बेटी के विवाह के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं। दुकानों पर अलग-अलग कंपनियों के मॉडल और उनकी कीमतों की जानकारी ले रहे हैं। -भजनलाल, ग्राहक, भगड़ाना
............
आज फ्रिज, एलईडी और वाशिंग मशीन खरीदी है। दुकानदारों की ओर से आकर्षक ऑफर और छूट दी जा रही है। मीडियम बजट में अच्छे फीचर वाला सामान मिल गया है। -अमित, ग्राहक, वार्ड नंबर 15