{"_id":"61c75b7839e71b1f7860fe93","slug":"demand-for-giving-experience-marks-in-regular-recruitment-to-women-mphw-narnol-news-rtk633845223","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एमपीएचडब्ल्यू को नियमित भर्ती में अनुभव के अंक देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एमपीएचडब्ल्यू को नियमित भर्ती में अनुभव के अंक देने की मांग
विज्ञापन
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी राज्य प्रधान रानी गहलावत के साथ। संवाद
- फोटो : Narnol
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रक्रिया में चल रही एमपीएचडब्ल्यू फीमेल की नियमित भर्ती में एनएचएम में कार्यरत महिला एमपीएचडब्लू (एएनएम) को अनुभव आधारित अंक देने की मांग को लेकर प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है।
एसोसिएशन के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान मुकेश चौहान ने बताया कि एमपीएचडब्लू कैडर की महिला एएनएम (एमपीएचडब्लू) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में लगभग पिछले 18 से 20 वर्षों से अनुबंध आधार पर कार्यरत हैं। यह धरातल पर चल रहे कार्यों व प्रोग्रामों की जानकारी रखती हैं, जिसका फायदा नियमित भर्ती में अनुभव आधारित अंक देकर इनकी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। साथ ही कोविड महामारी में पिछले दो वर्षों से दिन-रात रहकर सेवाएं दे रहीं महिला एमपीएचडब्ल्यू के लिए भी यह अनुभव आधारित अंक नियमित भर्ती में चयन के लिए संजीवनी का काम करेंगे।
एमपीएचई जिला महेंद्रगढ़ के पूर्व प्रधान अनिल रसूलपुरिया व प्रेस सचिव रणसिंह मालड़ा ने बताया कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के राज्य महा सचिव हरि निवास ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर स्टाफ नर्स की तर्ज पर एनएचएम में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को भी अनुभव के आधार पर अंक देने की मांग की है, ताकि नियमित रोजगार मिल सके।