फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deliberations on strengthening the Congress organization; call to expand outreach down to the booth level.

Mahendragarh-Narnaul News: कांग्रेस का संगठन मजबूत करने पर मंथन, बूथ स्तर तक पहुंच बढ़ाने का आह्वान

Fri, 28 Aug 2026 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on strengthening the Congress organization; call to expand outreach down to the booth level.
फोटो नंबर-29कांग्रेस की संवाद बैठक में अपनी बात रखते कार्यकर्ता। संवाद
नारनौल। हरियाणा कांग्रेस के संगठनात्मक संवाद अभियान के अंतिम दिन गुरुवार को एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नारनौल में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर मंथन किया। इस दौरान महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक के साथ महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, अटेली और नारनौल विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की गईं।
विज्ञापन

बैठकों में संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी के कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने और विधानसभा क्षेत्रवार गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रचार बढ़ाने की मांग रखी। कुछ कार्यकर्ताओं ने जिले में होने वाली बैठकों और धरना-प्रदर्शनों की सूचना समय पर नहीं मिलने की शिकायत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राव दान सिंह और नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी बैठक में मौजूद नहीं रहे। बताया गया कि दोनों को पार्टी के काम से अन्य स्थानों पर भेजा गया था। उनके प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान, कर्मचारी, युवा और आम नागरिक कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले में पटवारियों की हड़ताल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे फसलों की विशेष गिरदावरी समेत राजस्व संबंधी काम प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कर कामकाज सुचारू करने की मांग की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत करने की अपील की।

गांव-गांव संगठन मजबूत करने पर जोर
एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि संगठनात्मक संवाद अभियान केवल बैठकें करने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर लगातार जनता के संपर्क में रहने का आह्वान किया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, दीपक लाम्बा समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed