फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Defects on Rewari-Sohna-Palwal road cause trouble to drivers

Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-सोहना-पलवल रोड पर खामियां, वाहन चालक परेशान

Thu, 18 Dec 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Defects on Rewari-Sohna-Palwal road cause trouble to drivers
सड़क के किनारे तक आईं झाड़ियांं। संवाद
रेवाड़ी। लोकनिर्माण विभाग के गुरुग्राम सर्किल के अंतर्गत आने वाली रेवाड़ी-सोहना-पलवल सड़क पर पुलिस लाइन से साहबी बैराज तक अनेक खामियां सामने आई हैं जिनके कारण वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर पेड़ों की शाखाएं और झाड़ियां सड़क तक फैल चुकी हैं जिससे रोड शोल्डर और एज लाइन ढक गई है। इससे वाहन चालकों को देखने में बाधा उत्पन्न होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

सड़क के डिवाइडर और सफेद पट्टी के बीच लंबे समय से मिट्टी जमी हुई है जिस पर अब घास उग आई है। इससे सड़क बदसूरत दिखने के साथ-साथ लेन मार्किंग भी स्पष्ट नहीं रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के बीच बने डिवाइडर कई स्थानों से टूट चुके हैं और कुछ जगहों पर सड़क व डिवाइडर का लेवल एक समान हो गया है जिससे वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने गांव फिदेड़ी के सामने बनाए गए लगातार चार छोटे-छोटे स्पीड ब्रेकरों को भी एक मानक स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की गई है।

सड़क के किनारे तक आईं झाड़ियांं। संवाद

सड़क के किनारे तक आईं झाड़ियांं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed