{"_id":"66216c23533febe9a40b75d4","slug":"deepak-won-rs-5100-and-harish-won-rs-3100-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108930-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दीपक ने 5100, हरीश ने 3100 रुपये की कुश्ती जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दीपक ने 5100, हरीश ने 3100 रुपये की कुश्ती जीती
Fri, 19 Apr 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- गांव बलायचा में कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाते पहलवान--स्रोत--आयोजक
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव बलायचा में रामनवमी पर लगने वाले मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 2100 रुपये की कुश्ती ढाणी तिलोड़ी के मोहित व ढाढ़ोत के संजय ने जीती। 3100 रुपये की कुश्ती रोहतक के पहलवान हरीश ने जीती। 5100 रुपये की कुश्ती में भिवानी के दीपक शर्मा ने बाजी मारी।
वहीं लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में दिव्या विजेता व चचंल उप विजेता रहीं। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में अंतिम दुधवा प्रथम व मेघा बलायचा द्वितीय रही। युवाओं की 100 मीटर दौड़ में ढाढ़ोत के अमित प्रथम व दीपांशु द्वितीय रहे। वहीं युवाओं की 200 मीटर दौड़ में संजय सतनाली प्रथम व अभिषेक पिलानी द्वितीय रहा।
बाबा ब्रह्मचारी आश्रम सेवा समिति के प्रधान मास्टर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बुजुर्गाें की 100 मीटर दौड़ में राजाराम डैरोली विजेता व रामनिवास कुराहवटा उप विजेता रहे। लड़कियों की लंबी व ऊंची कूद में अंतिम दुधवा प्रथम व दिव्या, मेघा बलायचा द्वितीय स्थान पर रही। युवाओं की लंबी व ऊंचीकूद में अभिषेक पिलानी प्रथम व वेदप्रकाश ढोसी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बाबा के धाम पर अनेक श्रद्धालुओं ने माथा टेककर मन्नत मांगी व भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अजेंद्र डीपी, शैलेंद्र डीपी, राजेश कोच, ढाढ़ोत के सरपंच बिजेंद्र, रमेश बलाना, मास्टर पवन कुमार सचिव, जुगल किशाेर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।