फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Death of newly married woman due to burning under suspicious circumstances

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत

Thu, 18 Nov 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Death of newly married woman due to burning under suspicious circumstances
गांव खुडाना निवासी नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी मृतका के पिता निरंकार मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी लड़की अन्नपूर्णा की शादी 25 फरवरी, 2020 को गांव खुडाना निवासी सुमित के साथ हुई थी। उन्होंने शादी में अपनी क्षमता से अधिक दान दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल जन उसको गाड़ी के लिए प्रताड़ित करने लगे और मारपीट करते थे। अन्नपूर्णा ने जब उनको बताया तो उन्होंने ससुराल वालों को काफी समझाया लेकिन वे नहीं माने। बुधवार को हमें फोन पर सूचना मिली कि आपकी लड़की जलकर मर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्नपूर्णा के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जिससे परेशान होकर या पता नहीं अन्नपूर्णा को इन्होंने आग में जलाकर मारा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आकोदा चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें मृतक अन्नपूर्णा के पति सुमित, जेठ अमित, जेठानी विमलेश, सास कमलेश, ननद पूजा के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed