{"_id":"dae172f8f8e07d90eeb5be4130bdc365","slug":"death-of-constable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी पर हमला, कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी पर हमला, कांस्टेबल की मौत
ब्यूर/अमर उजाला, नारनौल
Updated Sun, 31 Aug 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले से सटी राजस्थान सीमा पर बहरोड़-कुंड मार्ग पर स्थित माजरी पुलिस चौकी में शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमले में जिले के गांव सेका निवासी कांस्टेबल सुंदरलाल (41) की मौत हो गई। दूसरा कांस्टेबल रोशन लाल घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर बहरोड़ पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने, हमलावरों को गिरफ्तार करने और मृतक को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर जयपुर-दिल्ली एनएच-8 पर जाम लगा दिया। अलवर के एसपी ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
जयपुर रेंज के आईजी भी पहुंचे और हर सरकारी सहायता मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। शनिवार बाद दोपहर मृतक का गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
गांव सेका निवासी परिजनों ने बताया कि उनका बेटा सुंदरलाल राजस्थान पुलिस में कार्यरत था। उसकी तैनाती राजस्थान के बहरोड़-कुंड मार्ग पर स्थित माजरी पुलिस चौकी में थी।
यह उसके गांव सेका से नजदीक ही है। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह मैसेज आया कि सुंदरलाल को चोट लगी है इसलिए वह बहरोड़ आ जाएं। परिजन जब रिश्तेदारों और अन्य ग्रामीणों के साथ बहरोड़ के सामान्य अस्पताल पहुंचे। वहां पता चला कि सुंदरलाल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजनों ने वहां जाकर देखा तो सुंदरलाल की मौत पहले ही हो चुकी थी। घटना की जानकारी लेने के बाद परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव देने की बात कही। करीब दो घंटे तक कोई संतोषजनक जवाब न मिलने से नाराज परिजनों ने कैलाश अस्पताल के सामने सुबह नौ बजे हाईवे पर जाम लगा दिया।
सूचना पाकर मौके पर अलवर के एसपी विकास कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने, सुंदरलाल को शहीद का दर्जा देने और जल्द पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंपने की मांग की। एसपी ने उन्हें आश्वासन देकर
जाम खुलने के बाद पुलिस मृतक कांस्टेबल का शव लेकर बहरोड़ के सरकारी अस्पताल में पहुंची। वहां पोस्टमार्टम हुआ। इस बीच परिजन दोबारा अपनी मांगों पर अड़ गए।
उसी समय मौके पर जयपुर रेंज के आईजी डीसी जैन पहुंचे। परिजनों की बात सुनने के बाद आईजी ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही वह गिरफ्त में होंगे। जहां तक पुलिस कर्मचारी को शहीद का दर्जा देने की बात है, वह उच्चाधिकारियों तक इस बात को जरूर पहुंचाएंगे।