{"_id":"5e556d538ebc3ef3cf45cc1a","slug":"death-of-a-young-man-in-marriage-under-suspicious-circumstances-narnol-news-rtk54410879","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खंड के गांव सुंदरह निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मेें मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सौंप दिया। डीएसपी साधुराम ने मौके का मुआयना किया। परिजनों से बातचीत में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरा खुलासा हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक गांव सुंदरह में आंगनबाड़ी केंद्र के नजदीक बर्गर की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार को पालने वाला मनोज चार बहनों का इकलौता भाई था। 24 वर्षीय मनोज कुमार को गांव का ही निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू जिले के सीहमा कस्बे में किसी शादी में शरीक होने के लिए साथ ले गया था। सोमवार शाम दोनों बाइक पर सवार होकर गए थे। मनोज के परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे जितेंद्र, उसका भाई मलखान व दो-तीन अन्य मनोज को गाड़ी से घर लाए। वे उसे घर में बिस्तर पर लेटाकर चले गए। जाते समय युवकों ने कहा कि मनोज को जगाना मत। मृतक की माता ने इंद्रावती देवी ने उनमें जितेंद्र को पहचाना था।
बाद में इंद्रावती देवी ने मनोज से हालचाल जानने के लिए उसे जगाने का प्रयास किया। मनोज के शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर पड़ोस के लोगों को बुलाया और उसको भोजावास में निजी क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। दौंगड़ा चौकी इंचार्ज सुमन मौके पर पहुंचीं। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू की। मृतक का पिता सतबीर सिंह पंजाब के भटिंडा में टेलर का काम करता है। बताया जा रहा है कि मनोज व जितेंद्र की बाइक दौंगड़ा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मनोज को वे लोग रात के समय उपचार दिलाकर लाए थे। जितेंद्र को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है। जितेंद्र की बाइक दौंगड़ा चौक के समीप पड़ी मिली है।
विज्ञापन
मृतक मनोज की माता इंद्रावती के बयान पर हादसे का केस दर्ज किया है। उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में चिकित्सक बोर्ड से पंचनामा करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। -साधुराम बिश्नोई, डीएसपी, कनीना।