{"_id":"f337788d1c79ba9156957f84270af955","slug":"death-in-road-accident-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली से टकराने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली से टकराने से व्यक्ति की मौत
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को नांगल चौधरी के पास गांव मोहनपुर में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने से गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। नांगल चौधरी पुलिस थाना के अनुसार शनिवार को गांव मोहनपुर में बलबीर सिंह के घर के पास ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी भर रहे थे। तभी ट्रैक्टर पीछे करते समय वहां खड़े व्यक्ति 77 वर्षीय जवानाराम पुत्र कृष्णाराम की ट्रेक्टर से टक्कर लग गई।
विज्ञापन
इससे जवानाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नांगल चौधरी के सरकारी अस्पताल तथा बाद में नारनौल के सिविल अस्पताल लाया गया जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन