फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Death CRPF person in Road accident.

स्कारपियो की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ जवान की मौत

Wed, 12 Aug 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Death CRPF person in Road accident.
महेंद्रगढ़। गांव पोता में सोमवार रात स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक सवार सीआरपीएफ जवान को चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह अपने मुर्गी फार्म से अपनी बाइक पर सवार होकर घर की आ रहा था। मेरी बाइक से कुछ आगे गांव पोता निवासी जितेंद्र सिंह (40) बाइक से गांव की ओर आ रहा था। जब जितेंद्र चिड़िया रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने जितेंद्र को चपेट में ले लिया, जिससे वह बाइक सहित नीचे गिर गया। मैंने जितेंद्र को संभाला और फोन कर परिजनों को सूचना दी। इस दौरान स्कॉपियो चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। घायल जितेंद्र को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को संजय के बयान पर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जितेंद्र सीआरपीएफ का जवान था। वह फिलहाल दिल्ली के बवाना में तैनात था। 15 दिन पहले जितेंद्र के दादा का देहांत हो गया था। जिसके चलते वह छुट्टी आया था। 18 अगस्त को उसको वापस ड्यूटी पर जाना था। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है। लड़का बीएससी फाइनल ईयर का छात्र है। लड़की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। जितेंद्र सिंह 2005 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed