{"_id":"b7cf7845431e0a58f4a501353a417f34","slug":"death-after-delevery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद महिला की मौत
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सेका निवासी 23 वर्षीय एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। सेका गांव निवासी 23 वर्षीय सरिता पत्नी अशोक को बुधवार रात को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद उसे रात को करीब 11 बजे यहां के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां पर सरिता ने सुबह करीब 6 बजे एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
बच्ची को जन्म देने के बाद महिला को रक्तस्राव होने लगा। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ती देख निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। महिला के परिजन उसको बहरोड़ एक अस्पताल में दिखाने ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन उसको सिविल अस्पताल ले आए। यहां पर दोपहर तक उसको शव घर में रखा, परंतु दोपहर बाद परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम न कराने की बात पुलिस व चिकित्सकों से की।
विज्ञापन