फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dead body was thrown near Bhungarka after killing an old man in Rajasthan

Mahendragarh-Narnaul News: राजस्थान के वृद्ध की हत्या कर शव भुंगारका के पास फेंका

Sun, 06 Aug 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 06 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body was thrown near Bhungarka after killing an old man in Rajasthan
पुलिस ने बेटे की शिकायत पर दो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। भुंगारका से ऊटोली रोड पर शनिवार सुबह 52 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजस्थान के बहरोड के हमीदपुर निवासी किरोडीमल सैन के रूप में हुई है। मृतक की छाती पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक चार अगस्त को अपने जानकारों के साथ घर से गया था और शनिवार सुबह उसका शव भुंगारका से ऊटोली रोड पर मिला है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि भुंगारका से ऊटोली रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर नांगल चौधरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल नारनौल के पोस्टमार्टम रूम पहुंचाया। मृतक की पहचान राजस्थान के बहरोड के हमीदपुर निवासी किरोडीमल सैन के रूप में हुई। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक के बेटे लोकेश कुमार सैन ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका पिता किरोड़ी मल सैन 4 अगस्त को रात 8 बजे घर से जगमेंद्र और विक्रम निवासी हमीदपुर के साथ गया था। जो बाद में मृतक के परिजनों ने अपने तौर पर पता किया कि तीनों ने ठेके पर शराब पी। उसके बाद तीनों एक सफेद रंग की कार में बैठकर निकले। इसके बाद शनिवार को मृतक किरोडी मल का शव भुंगारका के पास मिला। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि जगमेंद्र और विक्रम ने ही उसके पिता की हत्या की है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर जगमेंद्र व विक्रम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भुंगारका गांव से उटोली जाने वाले रास्ते पर एक अधेड़ का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पूछताछ करने पर शव की शिनाख्त हमीदपुर निवासी 52 वर्षीय किरोड़ीमल के रूप में हुई है। परिजनो नें हत्या का शक जाहिर करते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। मृतक की छाती पर चोट के निशान मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उसके बाद ही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed