{"_id":"63601d8019505a664033f744","slug":"dead-body-found-on-village-tobda-railway-track-narnol-news-rtk6622311152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव तोबडा रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव तोबडा रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन
पिछले दो दिन से गायब गांव खातोदड़ा के सरपंच उम्मीदवार हरपाल उर्फ बबली का शव गांव तोबड़ा रेलवे ट्रैक पर बरामद किया। मृतक की पहचान परिजनों ने कर ली। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवा नागरिक अस्पताल नारनौल रखवा दिया है जिसका अंतिम संस्कार मंगलवार को गांव में ही किया जाएगा। महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी ने इसे सुसाइड करार दिया है। साथ ही पुलिस ने डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाने का अनुमान लगाया है। मृतक की गाड़ी रविवार को आजमनगर सिहार के पास से रोड पर बरामद की थी। गाड़ी के अंदर चाबी भी लगी हुई थी।
बता दें कि गांव खातोदड़ा के सरपंच पद के उम्मीदवार हरपाल उर्फ बबली शनिवार सुबह 8:30 बजे महेंद्रगढ़ बाजार की कहकर निकला था। इसके बाद वह घर पर नहीं गया और फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा था। उनके गायब होने की वजह से रविवार को ग्रामीणों ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनावों का बहिष्कार कर दिया था। सूचना पाकर एसपी विक्रांत भूषण एवं डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर भी पहुंचे थे। उन्होंने जल्द ही हरपाल का पता लगाने का आश्वासन दिया था लेकिन ग्रामीण चुनाव के बहिष्कार पर अड़े रहे थे।
रविवार की रात को नारनौल जीआपी इंचार्ज उपनिरीक्षक कुष्ण कुमार सूचना मिली कि गांव तोबड़ा (अटेली) के पास ट्रैक पर कटा हुआ शव पड़ा है। मृतक की उम्र 50 वर्ष के लगभग है। मौके पर जाकर जीआरपी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने शव को कब्जे में लेकर नारनौल नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ग्रुप में फोटो डाली गई तथा गांव खातोदड़ा भी इस संबंध में अवगत करवाया गया। सूचना पाकर सोमवार को दोपहर बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कर ली।
विज्ञापन
बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम:
परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाए जाने की मांग की थी। इसके बाद तीन चिकित्सकों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया। अभी शव को नागरिक अस्पताल नारनौल ही रखा हुआ है। मंगलवार की सुबह गांव में खातोदड़ा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जुराब से मिली घर के पता की पर्ची
थाना प्रभारी महेंद्रगढ़ इंसपेक्टर मूलचंद तंवर ने बताया कि मृतक ने रविवार रात को मालगाड़ी के नीचे अचानक आकर सुसाइड किया है। जीआरपी को रेल की पटरी के पास से जुत्ते जुराब भी मिले हैं। जुराब के अंदर अपना नाम, घर का पता तथा अपने साथियों के मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि डिप्रेशन में होने का अनुमान लगाया जा सकता है अभी हकीकत में क्या है इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।
टैक्सी चलाता था हरपाल
हरपाल टैक्सी ड्राइवर था और वह गुरुग्राम में कार आदि टैक्सी के रूप में चलाता था। उसके तीन बच्चे हैं। दो लड़कियों की शादी कर दी है। एक बेटा नेवी में लगा हुआ है और उसका कुछ दिनों पहले रिश्ता भी किया था। वह पहली बार ही वोटों में खड़ा हुआ था।
पंचायत के चुनाव पर भी बना संशय
गांव खातोदड़ा में हरपाल की मौत की सूचना मिलने पर माहौल बदल गया। गांव में सन्नाटा छा गया और पूरा गांव गमगीन हो गया। सरपंच उम्मीदवार की मौत की वजह से पंचायत चुनाव पर भी संशय बना गया है। हालांकि ग्रामीण एवं परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं लेकिन मृतक के दाह संस्कार के बाद ही पंचायत चुनाव पर वोटिंग होगी या नहीं इसका पता चल पाएगा।