{"_id":"64fea261467e2c342c0516a5","slug":"dead-body-found-near-nb-2-pump-house-village-surjanwas-in-mahendragarh-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: एनबी 2 पंप हाउस गांव सुरजनवास के पास मिला शव, पैर फिसलने से डूब गया था मदनलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: एनबी 2 पंप हाउस गांव सुरजनवास के पास मिला शव, पैर फिसलने से डूब गया था मदनलाल
Mon, 11 Sep 2023 10:48 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 11 Sep 2023 10:48 AM IST
सार
शनिवार शाम 3:45 बजे मदनलाल झगड़ौली नहर में डूब गया था। नहर पंप हाऊस पर पंप ऑपरेटर के रूप में कार्यरत देवेंद्र कुमार ने उसको डूबते हुए देख लिया था। इसकी सूचना उसने पुलिस और ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
शव को निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
महेंद्रगढ़ में तीन दिन पहले झगड़ौली नहर में डूबे व्यक्ति का शव सोमवार की सुबह गांव सुरजवास एनबी 2 पंप हाउस के पास मिला है। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव की पहचान गांव झगड़ौली निवासी मदनलाल (60) के रूप में हुई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
बता दें कि शनिवार शाम 3:45 बजे मदनलाल झगड़ौली नहर में डूब गया था। नहर पंप हाऊस पर पंप ऑपरेटर के रूप में कार्यरत देवेंद्र कुमार ने उसको डूबते हुए देख लिया था। इसकी सूचना उसने पुलिस और ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया था। शनिवार देर शाम तक शव नहीं मिल पाया था। इसके बाद रविवार को सुबह से सर्च अभियान चलाया। शव नहीं मिलने पर शाम को भौंडसी से एसडीआरएफ की टीम को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
टीम के देरी से पहुंचने की वजह से शाम को आधा घंटा ही नांव से सर्च अभियान चलाया। सोमवार की सुबह राहगीरों ने सुरजनवास एनबी 2 पंप हाउस के पास शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर शव की पहचान मदनलाल के रूप में उसके बेटे ने की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई थी।
विज्ञापन