{"_id":"628532229407ba033c50572b","slug":"dead-body-found-in-closed-house-not-identified-narnol-news-rtk6470421164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में मिला शव, शनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान में मिला शव, शनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। शहर के मोहल्ला गुरुनानकपुरा में एक बंद मकान में शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार शव दो से तीन महीने पुराना है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला गुरुनानकपुरा में मोहनलाल का मकान है जो लगभग दस से 15 वर्षों से बंद पड़ा है। वह स्वयं शहर में अनाज मंडी के पास रहते हैं, लेकिन दो तीन महीने में अपने बंद मकान को चेक कर लेते हैं। बुधवार को वह मकान चेक करने गए तो ताला खोले जाने के बाद दरवाजा खुल नहीं रहा था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने छत के ऊपर एक जवान को भेजा तो अंदर दरवाजा के साथ एक शव लगा हुआ था। कीड़े-मकोड़ों के खाने से शव सूख गया था, केवल कंकाल ही बचा था। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि यह शव लगभग दो से तीन महीने पुराना है। व्यक्ति की उम्र लगभग 40 साल है। आसमानी रंग की शर्ट तथा काले रंग का लोवर पहना हुआ है। पुलिस शव की पहचान के लिए पूरा प्रयास कर रही है।