फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DC says: Legitimate problems will be heard, duty cutting excuses will not work

Mahendragarh-Narnaul News: डीसी बोलीं - जायज समस्या सुनेंगे, ड्यूटी कटवाने की बहानेबाजी नहीं चलेगी

Tue, 14 May 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 May 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
DC says: Legitimate problems will be heard, duty cutting excuses will not work
नारनौल। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में चुनावी प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण है। चुनाव ड्यूटी में तैनात एक-एक व्यक्ति जिला प्रशासन की टीम का हिस्सा है।
विज्ञापन

डीसी सोमवार को सभागार में लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए अटेली विधानसभा की मतदान कर्मियों के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित कर रही थी। इस मौके पर चुनाव कर्मियों को ईवीएम व वीवीपीएटी की हैंड ऑन ट्रेनिंग भी दी गई। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी की जायज समस्या को दूर किया जाएगा, लेकिन ड्यूटी कटवाने की बहानेबाजी किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव एक जटिल प्रक्रिया है। अपनी मेहनत से इसे निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना है।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएमसी महावीर प्रसाद ने ईवीएम व वीवीपीएटी तथा पोल आरंभ होने से समाप्ति तक पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर कनीना के एसडीएम व अटेली विस के एआरओ के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed