{"_id":"6a7cc353d55e3330160f7689","slug":"dayaram-was-appointed-president-of-the-arya-samaj-narnol-news-c-203-1-sroh1011-129069-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज के प्रधान बनाए गए दयाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज के प्रधान बनाए गए दयाराम
Thu, 13 Aug 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की ओर से गांव पोता स्थित बाबा ब्रह्मपुरी मंदिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रम वेद प्रचार मंडल के प्रधान धर्मवीर आर्य खातोली की अध्यक्षता में हुई। इसमें पोता गांव में प्रथम आर्य समाज का गठन किया गया और दयाराम आर्य प्रधान बनाए गए।रणबीर सिंह को मंत्री एवं सूबेदार कृष्ण कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नरेंद्र शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राधेश्याम आर्य विशेष अतिथि रहे। इस अवसर पर हरदयाल आर्य, पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य, रामस्वरूप कोच, महावीर आर्य, अशोक नंबरदार, मुख्तार आर्य, दयाराम शास्त्री, उदय सिंह, महेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन