फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DAV College's 58-Acre Land Becomes a Major Issue in the Election

Mahendragarh-Narnaul News: चुनाव में डीएवी कॉलेज की 58 एकड़ भूमि बना बड़ा मुद्दा

Thu, 07 May 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
DAV College's 58-Acre Land Becomes a Major Issue in the Election
फोटो संख्या:77- कनीना के वार्ड नंबर 14 में ​स्थित डीएवी कॉलेज के  लगा ताला--संवाद
कनीना। नगर पालिका कनीना के वार्ड-14 में होने वाले उपचुनाव के बीच अब डीएवी कॉलेज की बंद पड़ी 58 एकड़ भूमि भी बड़ा चुनावी मुद्दा बनती जा रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वर्षों से बंद पड़े इस जमीन को लेकर अब ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कस्बा वासियों देवेंद्र, कृष्ण कुमार, नवीन यादव, नरेंद्र कुमार, किशन लाल ने कहा कि नगर पालिका कनीना की लगभग 58 एकड़ भूमि करीब 27 वर्ष पहले 99 साल की लीज पर दी गई थी लेकिन जिस उद्देश्य के लिए यह जमीन दी गई थी वह अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज में भी वर्तमान में एक भी एडमिशन नहीं है। वार्डवासियों का कहना है कि अब जो नया पार्षद चुना जाएगा, उससे लोगों को उम्मीद रहेगी कि वह इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगा और या तो डीएवी कॉलेज को दोबारा शुरू करवाने के लिए प्रयास करेगा या इस जमीन को सरकार के किसी जनहित कार्य में उपयोग करवाने की दिशा में पहल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2014 में कनीना को उपमंडल बनाए जाने के बाद क्षेत्र में सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए जमीन की आवश्यकता लगातार बढ़ी है। नई अनाज मंडी, फायर स्टेशन सहित अनेक सरकारी प्रोजेक्ट गांवों की जमीन पर बनाने पड़े जबकि शहरी क्षेत्र में आज भी पुलिस स्टेशन, पार्क, बाल भवन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के लिए भूमि की जरूरत है।
कस्बावासी हरेंद्र शर्मा की अगुवाई में इस मामले को लेकर जिला उपायुक्त, एसडीएम, नगर पालिका प्रधान सहित अन्य अधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी सौंपे जा चुके हैं।

ज्ञापन में मांग की गई है कि डीएवी मैनेजमेंट के साथ हुई लीज को रद्द कर जमीन दोबारा नगर पालिका को सौंपी जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 30 दिनों के भीतर इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो नगरवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed