फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Daughter's in-laws accused of getting abortion

बेटी के ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जबरदस्ती गर्भपात करवाने का लगाया आरोप

Sat, 14 Aug 2021 09:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Daughter's in-laws accused of getting abortion
महेंद्रगढ़। गांव बेरी निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी के ससुरालजनों पर उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करने और डेढ़ माह के बच्चे का गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पहले दो बच्ची हैं। पुलिस ने पीड़िता के पिता सुरेंद्र के बयान पर सास, ससुर, पति तथा ननद सहित पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता सुरेंद्र ने बताया कि उसने अपनी बेटी मनीषा की शादी 22 नवंबर 2015 को गांव धरसू तहसील नारनौल निवासी सुगनचंद के बेटे बलजीत के साथ की थी। उसने बेटी की शादी में अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। बावजूद इसके शादी के तीन माह बाद ही ससुरालजनों ने उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसकी बेटी मनीषा ने 31 अक्तूबर 2016 को पहली तथा 8 जून 2019 को दूसरी बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन

दोनों ही लड़कियां ऑपरेशन से हुई थी। चिकित्सकों ने बताया था कि तीसरा बच्चा अंतिम होगा। तीसरा बच्चा होते समय मां और बच्चे की जान खतरे में पड़ सकती है। दूसरी लड़की के बाद ताने मारने लगे कि अगर तीसरी भी लड़की हो गई तो उनका वंश नहीं चलेगा। इस बात को लेकर दो माह से लगातार उसकी बेटी के साथ मारपीट करते रहे। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मार्च माह में परिजन धरसू बेटी से मिलने गए तभी उसकी बेटी अपने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बेटी ने परिजनों को बताया था कि फरवरी माह में उसने अस्पताल में चेक करवाया था तो उसके पेट में डेढ़ माह का गर्भ था। चेक करवाने के दो दिन बाद ही ससुरालजनों ने गोलियां देकर उसका गर्भपात करवा दिया। सुरेंद्र ने बताया कि उसकी बेटी की जान बड़ी मुश्किल से बची है और उसका चिकित्सक से इलाज भी नहीं करवाया। पुलिस ने पीड़ित के पिता के बयान पर पति बलजीत, ससुर सुगनचंद, सास जड़ावली, ननद आशा और सुनीता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed