फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Darkness engulfs the streets of the city as soon as the evening comes

Mahendragarh-Narnaul News: शाम होते ही शहर की गलियों में छा जाता है अंधेरा

Wed, 03 May 2023 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Darkness engulfs the streets of the city as soon as the evening comes
महेंद्रगढ़। शहर में स्ट्रीट लाइट नहीं लगने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। शहरवासी लंबे समय से पर्याप्त रोशनी की मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन उनकी इस मांग को किसी भी जिम्मेदार ने अभी तक गंभीरता के साथ नहीं लिया है। ऐसा नहीं की शहरवासी इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास नहीं कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार भी लगातार बजट का अभाव होने व सरकारी की पाबंदियों का हवाला देते हुए अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर वार्डों की गलियों तक अंधेरे के समय महज वाहनों की रोशनी ही नजर आती है। नगर पालिका के जिम्मेदारों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने किसी भी नगरपालिका में स्ट्रीट लाइटें खरीदने की स्वीकृति नहीं दी है। सरकार का कहना है कि प्रदेश में सभी पालिकाओं के लिए एक साथ स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए एक ही कंपनी को कांट्रेक्ट दिया जाएगा। अमर उजाला द्वारा शहर में रोशनी की पड़ताल की गई तो वास्तविक स्थिति का पता चल पाया।
विज्ञापन


चार अक्टूबर को पहली ही बैठक में लगी थी प्रस्ताव पर मुहर
शहर की सरकार का हाउस पूरा होने के बाद चार अक्टूबर को हुई पहली ही बैठक में शहर के मुख्य चौक-चौराहों, गलियों व वार्डों में एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किया था। इसके बाद यह प्रस्ताव डीएमसी को भेजा गया था, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जिम्मेदारों का कहना है कि सरकार एक साथ पूरे प्रदेश में स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए एक ही कंपनी को इसका कॉन्ट्रेक्ट देगी।
विज्ञापन


यहां है सबसे अधिक समस्या
शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, ऑटो मार्केट, यादव सभा के पीछे, ब्रह्मचारी रोड, गोशाला रोड, मसानी चौक से परशुराम चौक, परशुराम चौक से कैंची मोड़, बुचौली रोड, रेलवे स्टेशन से रिवासा पुल, शहर के अधिकांश वार्डों में, स्टेडियम रोड से कॉलेज तक शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। टूटी सड़कों के गड्ढों में अंधेरे से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से नई लाइटें खरीद पर पाबंदी लगाई गई है। सरकार पूरे प्रदेश के लिए किसी एक एजेंसी को टेंडर देकर उसी के माध्यम से नई लाइटें लगवाने का काम करेगी। नगर पालिका की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। अभी तक सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं आए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सरकार योजना बनाकर काम शुरू करेगी।
-रमेश सैनी, नपा प्रधान महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed