{"_id":"618c08becbc751400272dc97","slug":"dap-fertilizer-reached-the-district-after-a-long-wait-narnol-news-rtk6294613184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे इंतजार के बाद जिले में पहुंची डीएपी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे इंतजार के बाद जिले में पहुंची डीएपी खाद
विज्ञापन
पुलिस लाइन में खाद के लिए टोकन लेते किसान। संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर 15 दिन के इंतजार के बाद जिले में डीएपी खाद पहुंच गई है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार खोरी में लगे रैक से जिले को 16 हजार बैग डीएपी खाद मिली है। कुछ गाड़ियां नारनौल, अटेली, नसीबपुर व पटीकरा की सोसायटी पहुंची हैं, जिसके बाद किसानों को खाद का वितरित किया गया।
नारनौल में दो गाड़ियों में 900 बैग तथा अटेली में एक गाड़ी में 500 बैग डीएपी खाद पहुंची है, जिसे पुलिस के पहरे के बीच शहर थाना में एक किसान को दो बैग के हिसाब से वितरित किए गए। इससे पूर्व पुलिस लाइन नारनौल में किसानों को टोकन वितरित किए गए। कई दिनों बाद खाद मिलने से किसान प्रसन्न नजर आए। बुधवार को खाद लेने के लिए पहुंचे लगभग सभी किसानों को खाद मिल गया।
बात दें कि नारनौल में गत 25-26 अक्तूबर को अंतिम बार किसानों को डीएपी खाद वितरित किया गया था। उसके बाद 10 नवंबर बुधवार को ही खाद वितरित किया गया है। इस प्रकार करीब 15 दिन बाद नारनौल में खाद में पहुंचा है। जिसे पुलिस के पहरे में किसानों को वितरित किया गया। मगर खाद के लिए अब भी पहले की तरह भीड़ देखने मिल रही है, क्योंकि सरसों के बाद अब गेहूं की बिजाई का समय शुरू हो गया है। ऐसे में किसान गेहूं की बिजाई से पूर्व अपने खेतों में डीएपी का छिड़काव करना चाह रहे है। इस प्रकार डीएपी की डिमांड अभी कम होती दिखाई नहीं दे रही है। गेहूं की बिजाई का समय पूरा होने तक खाद की डिमांड रहेगी।
विज्ञापन
अटेली में पहुंचे मात्र 500 डीएपी बैग
दी कोऑपरेटिव सोसायटी फैक्स की खाद बीज की अनाज मंडी स्थित सरकारी दुकान पर बुधवार को डीएपी खाद का वितरण किया गया। खाद की सूचना मिलने पर किसानों का भारी मात्रा में जमावड़ा हो गया। जिसके चलते पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। रबी की फसल की बिजाई के लिए किसानों को डीएपी खाद की जरूरत रोजी रोटी से अधिक महसूस हो रही है। जिसके चलते वह दिन रात खाद बीज की सरकारी दुकान व निजी व्यापारियों की दुकानों पर चक्कर लगाने को मजबूर है। बुधवार को सरकारी दुकान पर 500 बैग डीएपी खाद के उपलब्ध हुए। जिनमें प्रत्येक किसान को एक आधार कार्ड से एक बैग दिया गया। 500 बैंगों का वितरण होने के बावजूद भी सैकड़ों किसान निराशा के साथ खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
खोरी में लगे रैक में जिले को 16 हजार बैग उपलब्ध हुए हैं, जिनमें से कुछ गाड़ियां जिले की विभिन्न मार्केट सोसायटी में पहुंच गई है, जिन्हें किसानों को वितरित किया जा रहा है। इनमें दो गाड़ियों में 900 बैग नारनौल, एक गाड़ी में 500 अटेली व एक गाड़ी, नसीबपुर व पटीकरा में पहुंची हैं। इनके अलावा अन्य गाड़ियों भी जल्द जिले के अन्य स्थानों पर पहुंचाई जा रही है। -राजकुमार, प्रबंधक हैफेड नारनौल।

पुलिस लाइन में खाद के लिए खड़ी महिलाएं। संवाद- फोटो : Narnol