{"_id":"671e7d8b42bd58ec6602adfe","slug":"dap-fertilizer-given-to-farmers-till-late-saturday-night-narnol-news-c-196-1-nnl1005-117540-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शनिवार देर रात तक किसानों को दी गई डीएपी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शनिवार देर रात तक किसानों को दी गई डीएपी खाद
Sun, 27 Oct 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-13नारनौल में केंद्र के बाहर खाद लेने के लिए बैठे किसान। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में सरसों और गेंहू की बीजाई कार्य किया जा रहा है। इससे डीएपी की मांग बनी हुई है। शनिवार को भी डीएपी खाद वितरित कर रहे कर्मचारियों और किसानों के बीच हंगामा देखने को मिला।
शनिवार को ड्यूटी ऑफ होने पर सरकारी केंद्र के कर्मचारी जाने लगे तो किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों को समझाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शनिवार रात करीब 10 बजे तक किसानों को खाद दी गई। डीएपी लेने आए किसानों ने बताया कि दो हफ्ते बाद खाद आया है और रविवार को अवकाश रहेगा। इस कारण घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ जाना पड़ेगा, इसलिए देर रात तक खाद बांटी गई।
करीब दो हफ्ते बाद डीएपी खाद के दो हजार बैग शनिवार को सरकारी केंद्र पर पहुंचे थे। किसानों को जैसे ही सूचना मिली किसान शनिवार सुबह 4 बजे से ही मंडी में पहुंचना शुरू हो गए। अधिक संख्या में किसानों के मंडी में पहुंचने पर प्रत्येक आधार कार्ड पर तीन डीएपी के बैग दिए गए। अधिक भीड़ होने के कारण व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन
क्षेत्र में डीएपी खाद की अधिक मांग बनी हुई है। प्रयास है कि सभी किसानों को सुगमता के साथ डीएपी मिल सके। शनिवार को अधिक संख्या में किसान पहुंचे थे जिस कारण देर रात तक डीएपी बैग वितरित किए गए। दो दिन पहले हमारे पास करीब दो हजार बैग का स्टॉक आया था शनिवार को खाद वितरित करने के बाद अभी हमारे पास करीब 800 से 900 बैग उपलब्ध है। सोमवार को डीएपी सुचारू रूप से वितरित की जाएगी।
सतेंद्र यादव, प्रबंधक, हैफेड, नारनौल।