फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cyber ??thug cheated the woman by taking one lakh 26 thousand rupees

साइबर ठग ने महिला को झांसे में लेकर लगा दी एक लाख 26 हजार रुपये की चपत

Sun, 13 Mar 2022 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??thug cheated the woman by taking one lakh 26 thousand rupees
क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन का कर्मचारी बनकर ठग ने महिला के बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से एक लाख 26 हजार रुपये निकाल लिए। मोहल्ला कानौड़िया निवासी भारती ने महेंद्रगगढ़ शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर ठग के खिलाफ कार्रवाई करने और राशि वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

भारती ने बताया कि 9 मार्च को एक नंबर से फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का हेल्पलाइन कर्मचारी बताया। ठग ने क्रेडिट कार्ड सक्रिय करने की बात कहकर उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजकर एप को डाउनलोड करने के लिए कहा। वह उसके झांसे में आ गई और एप को डाउनलोड कर लिया। भारती ने बताया कि एप को डाउनलोड करते ही उसके बैंक खाते से एक बार में 25 हजार तो दूसरी बार में एक हजार रुपये कट गए। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से दो बार में एक लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने बताया कि उसने पुलिस को साइबर ठग का वह मोबाइल नंबर जिससे फोन किया था, बैंक का विवरण, डाउनलोड कराए गए एप सहित खाते का विवरण दे दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed