{"_id":"651e53da197f223c9504ee06","slug":"cyber-crime-in-narnaul-woman-cheated-of-about-64-thousand-by-posing-as-friend-on-facebook-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में साइबर क्राइम: फेसबुक पर दोस्त बनकर महिला ने करीब 64 हजार रुपये की ठगी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में साइबर क्राइम: फेसबुक पर दोस्त बनकर महिला ने करीब 64 हजार रुपये की ठगी, मामला दर्ज
Thu, 05 Oct 2023 11:42 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:42 AM IST
सार
हरियाणा साइबर क्राइम के मामले लगाता बढ़ते जा रहे हैं। इस कड़ी में नारनौल में साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। जहां महिला ने फेसबुक पर दोस्ती कर युवक से ठगी कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नारनौल पुलिस द्वारा साइबर क्राइम के बारे में लगातार जागरूक करने के बाद भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।अब एक युवक को फेसबुक पर दोस्त बन 63437 रुपये का ठगने का मामला सामने आया है। मोहल्ला नलापुर निवासी पवन कुमार ने बताया कि 10 व 11 जून को उसके साथ ऑनलाइन धोखधड़ी हुई है। उसने बताया कि उसकी हरीतिका यादव के नाम से एक फेसबुक पर दोस्त है।
विज्ञापन
जिससे अक्सर फोन पर बातचीत होती रहती थी। उसने एक दिन कहा कि वह ऑनलाइन एमजॉन कंपनी में नौकरी करती है और अच्छा रुपये भी कमा रही है। जिसके बाद उसने उसे भी एमजॉन आईडी से जोड़ दिया, जिसका एमजॉन कस्टमर सर्विस 068 है। इसके कुछ दिन बाद उस लड़की के कहने पर उसके पास एमजॉन आईडी से एक ऑफर भेजा गया। जिसमें कहा गया कि एक वस्तु की कीमत भेजी गई है, इसका राशि अकाउंट में डालनी होगी।
विज्ञापन
जिसके बाद आपको पूरी कीमत कमीशन के साथ वापिस मिल जाएगी। उसने विश्वास करते हुए उस अकाउंट में रुपये डाल दिए। उन्होंने कहा एक ओर ऑफर के तहत आपको कुछ राशि डालनी होगी, जिसके बाद उसे रुपये कमीशन सहित मिल जाएंगे। उसने वह भी कर दिया और पूरे पैसे निकलवाने के चक्कर में एक के बाद राशि डालता रहा।
विज्ञापन
उसने बताया कि इस तरह 10 जून और 11 जून को कुल 6 बार उसने 63437 रुपये की राशि डाल दी। इसके बाद उस लड़की ने उसे ब्लॉक कर दिया और उस आईडी को भी ब्लॉक कर दिया। अब पीड़ित ने साइबर थाने में धोखधड़ी की शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ऑनलाइन मोबाइल मंगाने के चक्कर में 22699 रुपये की हुई ठगी
ऑनलाइन साइट पर मोबाइल मंगाना एक युवक को महंगा पड़ गया। उसने 17 मई वलेबाजार की साईट से एक मोबाइल ऑर्डर किया था। लेकिन युवक द्वारा रुपये भेजने पर मोबाइल नहीं मिला। चिनालिया निवासी मंजीत ने बताया कि उसने 22699 रुपये का मोबाइल ऑनलाइन ऑर्डर किया था। लेकिन इसके कुछ दिन बात ऑर्डर कैंसिल हो गया। लेकिन उसे न तो रुपये वापिस मिले और न ही मोबाइल अब तक मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।