फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cultural program organized on Hariyali Teej Festival

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाली तीज महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Tue, 06 Aug 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 06 Aug 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cultural program organized on Hariyali Teej Festival
फोटो नंबर-27कार्यक्रम में विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते अति​थि। स्त्रोत-संस्था
नारनौल। स्लम जागृति मंच द्वारा हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि ऑल इंडिया एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाली तीज महोत्सव सावन के महीने के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि के दिन आयोजित किया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। पार्वती माता ने शिव महाराज को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के लिए 105 वर्ष तक व्रत किया था। इसके बाद सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन माता पार्वती और शिव का मिलन हुआ था। अब कुंवारी लड़कियां हरियाली तीज को व्रत रखती है। सावन में महिलाएं रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर झूले भी झूलती है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागीरथ खनगवाल ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि वासुदेव यादव, भूप सिंह भारती, दीपक पेटीकरा, हवा सिंह ,निशा कुमारी, मीनाक्षी, किरण, शकुंतला खनगवाल, गौरव, शशि शर्मा, संदीप कुमार, बबीता चावला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed