{"_id":"67a9db0c7b71787b340bc5b3","slug":"crusher-owner-accused-of-demanding-extortion-and-threatening-to-kill-narnol-news-c-196-1-nnl1004-121210-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: क्रशर मालिक ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: क्रशर मालिक ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया
Tue, 11 Feb 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
नारनौल।
निजामपुर क्षेत्र के बेरुंडला में एक क्रशर मालिक ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में धौलेड़ा निवासी विनोद ने बताया कि उसकी पत्नी अंशु यादव श्री ओम इंफ्रा स्ट्रक्चर कंपनी बेरुंडला क्रशर में हिस्सेदार है। 9 फरवरी को करीब एक बजे वह क्रशर के ऑफिस में बैठा था। इस दौरान उनके साथ दोंगली निवासी सुरेंद्र व क्रशर स्टाफ भी मौजूद था। तभी बेरुंडला के दो व्यक्ति आए और कहने लगे की आपके क्रशर की वजह से उनके खेत में धूल मिट्टी आती है। अपना क्रशर बंद कर दो। क्रशर चलाना है तो हमें 2 लाख रुपये हर महीने देने होंगे। जब उन्होंने रुपये देने से मना किया तो वह गाली गलौज और हाथापाई करने लगे। साथ ही गोली मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने वहां खड़े गाड़ियों के ड्राइवर से कहा कि अगर जान प्यारी है तो यहां से चले जाओ और दोबारा इस क्रशर पर मत आना नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे।
20 हजार रुपये वसूल चुके हैं आरोपी
पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि यह लोग पहले भी क्रशर बंद करने व जान से मारने की धमकी देकर 20 हजार रुपये वसूल चुके हैं। उनके जाने के बाद डायल 112 पर काल करके पुलिस को बुलाया और घटना से अवगत कराया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।