फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CRPF jawan dies due to drowning in water tank, last farewell will be given today with military honors

महेंद्रगढ़: पानी के टैंक में डूबने से सीआरपीएफ के जवान की मौत, सैनिक सम्मान के साथ आज दी जाएगी अंतिम विदाई

Mon, 28 Mar 2022 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 28 Mar 2022 02:10 AM IST
सार

जवान 16 मार्च को एक माह की छुट्टी पर घर आया था। टैंक की गहराई 10-12 फुट थी। टैंक पानी से पूरा भरा हुआ था।

विज्ञापन
CRPF jawan dies due to drowning in water tank, last farewell will be given today with military honors
मृतक अनिक का फाइल फोटो, कागजी कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महेंद्रगढ़ के गांव नांगल माला में एक माह की छुट्टी पर आए सीआरपीएफ के जवान की घर में बने टैंक में डूबने से मौत हो गई। 33 वर्षीय सीआरपीएफ में तैनात जवान अनिल कुमार रविवार को नहाने के लिए घर में बने टैंक से पानी ले रहा था इसी दौरान टैंक में गिर गया। परिजनों के बयान पर सैनिक के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करवा शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सोमवार को गांव नांगल माला में सेना की टुकड़ी एवं प्रशासन द्वारा सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में जवान के बड़े भाई सुनील कुमार ने बताया कि उसका 33 वर्षीय बड़ा भाई अनिल कुमार सुबह 11 बजे नहाने के लिए बोलकर गया था। काफी समय तक नहीं आया तो बाथरूम में देखा तो वहां नहीं था। पानी के टैंक की तरफ देखा तो ढक्कन खुला हुआ था। जांच करने पर उसका भाई टैंक में गिरा हुआ था। आवाज लगाने पर परिजन भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन


जब वे उसको बचाने के लिए टैंक से निकालने लगे तब 10-12 गहराई होने के कारण अनिल कुमार टैंक के अंदर पीछे की ओर कोने में खिसक गया। काफी प्रयासों के बाद टैंक की गइराई अधिक होने व पूरा पानी का भरा होने के कारण कोना तोड़कर पानी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी निकलने के बाद सुनील कुमार को पानी के टैंक से निकालकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए जवान के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कर शवगृह में रखवा दिया।


जवान की तीन व पांच वर्ष की दो बेटियां
जवान अनिल कुमार वर्ष 2010 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। इस समय सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन बतौर सिपाही पद पर मेघालय के तुर्रा में सेवाएं दे रहे थे। जवान के तीन वर्ष और 5 वर्ष की दो बेटियां हैं। जवान गत 16 मार्च को एक माह की छुट्टी पर घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed