{"_id":"68964b68eccf4b3df30cd72a","slug":"crowds-of-sisters-gathered-claims-of-arrangements-failed-jostling-to-get-into-buses-narnol-news-c-203-1-mgh1004-119103-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बहनों की उमड़ी भीड़, व्यवस्थाओं के दावे फेल, बसों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बहनों की उमड़ी भीड़, व्यवस्थाओं के दावे फेल, बसों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की
Sat, 09 Aug 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- रक्षाबंधन पर्व से पहले महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर लगी महिलाओं की भीड़--संवाद
- फोटो : संवाद
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर राज्य परिवहन की बसों में शुक्रवार दोपहर से निशुल्क यात्रा शुरू की गई। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर उमड़ी बहनों की भीड़ के सामने जिम्मेदारों की व्यवस्थाएं कम पड़ती नजर आई।
बूथ पर लगते ही महज पांच मिनट के समय में बसें खचाखच भर जाती थीं। बहनों को बसों में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करनी पड़ी। वहीं निजी परमिट की बसों में किराया वसूला गया। पहले दिन शाम पांच बजे तक करीब 10 हजार बहनों ने यात्रा की। भीड़ को देखते हुए पांच अतिरिक्त बसों का भी संचालन करना पड़ा।
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से नारनौल व दादरी तथा सतनाली रूटों पर अधिक भीड़ उमड़ी। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पांच कर्मचारियों की विशेष तैनाती की गई थी, जबकि चार कर्मचारी बस स्टैंड पर तैनात हैं। बहनों की उमड़ी भीड़ के सामने व्यवस्थाएं बनाने के लिए जिम्मेदारों को दिनभर पसीना बहाना पड़ा। जैसे ही दोपहर 12 बजे तो धीरे-धीरे बस स्टैंड पर भीड़ उमड़नी शुरू हो गई जो देर शाम तक रही।
विज्ञापन
महिलाओं को बसों के अभाव में मजबूरीवश खड़े होकर सफर करना पड़ा। बस स्टैंड से 50 बसों का संचालन किया गया। जबकि 15 बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई जो जरूरत के समय लोकल रूटों पर भेजी गई। बसों में जबरदस्त भीड़ होने के कारण महिलाओं को खड़े होकर तथा बोनट पर बैठक सफर करना पड़ा। बसों की खिड़कियां भी बंद नहीं हो पाई। दादरी, नारनौल, हिसार, भिवानी, सतनाली रूट पर सबसे अधिक भीड़ रही। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर निजी बसों में भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिली।
-- -- -- -- -- -- --
- आज भी रहेगा 15 अतिरिक्त बसों का प्रबंध
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड इंचार्ज वेद प्रकाश ने बताया कि 50 बसों का संचालन किया गया तथा चार बसें अतिरिक्त तैनात रही। जिन रूटों पर अधिक यात्रियों की संख्या थी वहां पर अतिरिक्त बसों को भेजा गया। शनिवार को भी 15 बसों की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी। क्षेत्र के छोटे-छोटे बस स्टॉप पर भी ठहराव किया गया है। बहनों की उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पांच कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। पहले दिन व्यवस्था सुचारू रही।