फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crowd gathered at Saral Center opened after the strike

Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल के बाद खुले सरल केंद्र पर उमड़ी भीड़

Tue, 06 Aug 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 06 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at Saral Center opened after the strike
फोटो संख्या:61- कनीना सरल केंद्र में कार्य करवाते शहरवासी--संवाद
कनीना। कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ की हड़ताल खुलते ही सोमवार को अंत्योदय सरल केंद्र में कार्य करवाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल पिछले 20 दिनों से चल रही थी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी के बाद प्रदेश भर के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने हड़ताल खत्म कर दी थी व सोमवार से कार्यालय में उपस्थित हो गए थे। पिछले 20 दिनों से हड़ताल के चलते आमजन के सरल केंद्रों में मिलने वाली 546 सुविधाएं भी सुचारू रूप से नही चल पा रही थी।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते आमजन के रिहायसी प्रमाण पत्र, आरसी, लाइसेंस जैसे जरूरी कार्य भी नही हो पा रहे थे। जिसके चलते आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। तहसील कार्यालय में फर्द, ईडब्ल्युएस, रजिस्ट्री आदि के कार्य के लिए लोगों की भीड़ पूरा दिन देखी गई। संघ के सुनील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजेंद्रा की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटरों की छह मुख्य मांगे माने जाने के आश्वासन के बाद हड़ताल खोली गई।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर की स्टेट कमेटी के निर्णय के अनुसार अगर सरकार 10 दिनों में मांगों को मानने का नोटिफिकेशन जारी नही करती है तो स्टेट कमेटी की बैठक करनाल में आयोजित होगी। अगर सरकार मांगों पर खरा नही उतरती है तो एक बार फिर से प्रदेश में हड़ताल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed