{"_id":"6068ab5d8ebc3ed91322319e","slug":"crop-purchase-farmers-wheat-musturd-narnol-news-rtk602818948","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी मंडियों में किसानों की संख्या रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी मंडियों में किसानों की संख्या रही कम
विज्ञापन
कनीना अनाज मंडी में गेंहू खरीदते अधिकारी। संवाद
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद के तीसरे दिन भी मंडियों में किसानों की संख्या बेहद कम रही। महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में कोई किसान नहीं आया। सतनाली में एक और कनीना में दो किसान अपनी फसल लेकर पहुंचे। रविवार को मंडियों में अवकाश के कारण खरीद नहीं रहेगी।
प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार एक अप्रैल से गेहूं और सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है। इस बार सरसों का भाव खुली मार्केट में एमएसपी से ज्यादा होने के कारण कोई किसान अपनी फसल नहीं ला रहा। गेहूं की अभी कटाई चल रही है। इस कारण मंडियों में गेहूं- सरसों की आवक बेहद कम हो रही है। शनिवार को तीसरे दिन भी महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में कोई किसान नहीं आया।
दो किसानों से 81 क्विंटल गेहूं की खरीद की
कनीना। कनीना मंडी स्थित सरकारी खरीद केंद्र पर शनिवार को तीसरे दिन गेहूं व सरसों की खरीद जारी रही। शनिवार को दो किसान अपनी गेहूं की फसल को बेचने के लिए पहुंचे। हैफेड अधिकारी सतेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को कनीना मंडी में दो किसानों से 81 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। कनीना मंडी से 8 किसानों से 257 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। अब तक एक भी किसान अपनी सरसों की फसल को बेचने के लिए नहीं पहुंचा। सरकार की तरफ से गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये, सरसों का समर्थन मूल्य 4650 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है।
विज्ञापन
5 किसानों को मैसेज किए, एक पहुंचा
सतनाली मंडी। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर शुरू की गई फसल खरीद के तीसरे दिन सतनाली अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ। शनिवार को मंडी में एक किसान से 60 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। खरीद शुरू होने के पहले दो दिन मंडी में खरीद का आंकड़ा शून्य रहा। पहले दिन शेड्यूल जारी नहीं हुआ। दूसरे दिन पांच किसानों का शेड्यूल जारी हुआ लेकिन किसान नहीं पहुंचे। मार्केट कमेटी के ऑक्सन रिकार्डर हरिकिशन ने बताया कि शनिवार को तीसरे दिन मंडी में एक किसान से 60 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।