फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   women serious, burn

झुलसी महिला की हालत गंभीर

Fri, 06 Nov 2015 12:38 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Fri, 06 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन

कब्जा छुड़वाने गई टीम की कार्रवाई के विरोध में खुद पर केरोसिन डाल आग लगाने वाली महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पीजीआई रोहतक में आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। उधर कब्जा छुड़वाने गई टीम के काम में बाधा पहुंचाने पर ईओ की शिकायत पर पुलिस ने छह नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को नगर परिषद की टीम मामराज कालोनी में अवैध कब्जा छुड़वाने गई थी। वहां पार्वती नामक महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली थी। इसके बाद नप टीम वहां से बिना कब्जा हटवाए वापस आ गई थी। वहीं इस मामले को लेकर नप के ईओ बीएन भारती ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद शहर थाना में महिला और उसके परिजनों प्रताप, वीर सिंह, मान सिंह, हरिराम और रोहताश समेत करीब 25 अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


‘सब का हटे अतिक्रमण’
वहीं बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि उनके खिलाफ उन्हीं के परिवार के लोगों ने गलत शिकायत सीएम विंडो पर दी है। मामराज कालोनी में गर्ल आईटीआई के पीछे लगती जमीन पर अधिकांश लोगों ने नप की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। मानसिंह ने बताया कि वे कई सालों से सिंघाना रह रहे हैं, मगर उनका भाई यही रहता है। उनके परिवार के अधिकांश लोगों के मकान नप की ही जमीन पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति ने शिकायत की है, उसका मकान भी नप की जमीन पर ही है। उन्होंने इसकी कई बार शिकायत की है, मगर नप हमारी शिकायत पर कोई गौर नहीं कर रहा। वहीं जिस व्यक्ति ने शिकायत की है, उस व्यक्ति के घर के पास एक प्लाट को प्रशासन ने सील भी किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed