{"_id":"571e5a204f1c1b0f75a919de","slug":"women-death-sucpected-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में 32 वर्षीय महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में 32 वर्षीय महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मालड़ा की एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक महिला के छोटे भाई अनूप सिंह के बयान पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अनूप सिंह निवासी धौलेड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन अनिता की शादी मालड़ा सराय निवासी अनुराग से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे बात-बात को लेकर टॉर्चर करते थे। उसका जीजा आर्मी में है। वह भी उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता था। उसका जीजा उसकी बहन को घर खर्च के लिए पैसा भी नहीं देता था। एक सप्ताह पहले बहन उनके पास फोन कर घर खर्च के लिए पैसे मांगे थे। उसने बताया कि सोमवार सुबह उसके पास मालड़ा सराय से फोन गया कि उसकी बहन जीने से गिरकर घायल हो गई। इसके 15 मिनट बाद ही उसकी मौत की सुचना मिली। मामले की गंभीरता से जांच की जाए। पुलिस ने अनूप सिंह के बयान पर मृतका की सास, ससुर फूलचंद और पति अनुराग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि अनुराग अभी आर्मी में नौकरी पर है जबकि उसके दो बच्चे भी हैं।