फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two thieves of gang involved in theft in nine shops in Mahendragarh arrested

महेंद्रगढ़: नौ दुकानों में चोरी में शामिल गिरोह के दो चोर काबू, आरोपियों पर पहले भी केस दर्ज, जा चुके हैं जेल

Tue, 25 Oct 2022 08:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Oct 2022 08:41 PM IST
सार

शुक्रवार रात रेलवे रोड से पांच व शनिवार रात शॉपिंग कांप्लेक्स की चार दुकानों से चोरी हुई थी। दो रातों में नौ दुकानों व शोरूमों के शटर तोड़कर नकदी व सामान चोरी किया था। आरोपियों पर पहले भी राजस्थान व प्रदेश में चोरी के मामले दर्ज हैं और जेल भी जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Two thieves of gang involved in theft in nine shops in Mahendragarh arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

महेंद्रगढ़ में तीन दिन पूर्व अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार व शनिवार रात को नौ दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो चोरों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप उर्फ पर्दा पुत्र अशोक निवासी मोहल्ला खटीकान व अजय उर्फ टीपली पुत्र मदनलाल निवासी मोहल्ला महायचान महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों पर प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान में भी कई मामले दर्ज हैं तथा जेल भी जा चुके हैं। सीआईए टीम द्वारा काबू किए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। अब रिमांड के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों व चोरी किए गए सामान के बारे में पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन


सोमवार रात को सीआईए को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक सतनाली चौक पर खड़े हैं जो महेंद्रगढ़ में हुई चोरी की वारदात में शामिल हैं। पुलिस ने टीम का गठन कर युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। बाद में पुलिस ने जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने महेंद्रगढ़ के रेलवे रोड पर पांच व शॉपिंग कांपलेक्स की चार अन्य दुकानों में भी चोरी की वारदात को में शामिल होना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हरियाणा व राजस्थान के अनेक शहरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है और उन पर मामले भी दर्ज हैं। ये आरोपी कई मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस इनसे पूछताछ करके इनके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। 


जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज गोविंद सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान और भी अनेक वारदात का खुलासा होने की संभावना है। वहीं इनसे चोरी किया गया सामान बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed