फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   thousand cheated by sending QR code to female shopkeeper in Narnaul

Narnaul: महिला दुकानदार को क्यूआर कोड भेज 37 हजार ठगे, व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर मंगवाया था सामान

Fri, 12 May 2023 10:25 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 May 2023 10:25 AM IST
सार

बिहाली निवासी सुनीता ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह कपड़े की दुकान घर पर ही चलाती हूं। 15 दिसम्बर 2022 को व्हाट्सप ग्रुप के जरिये एक व्यक्ति से सम्पर्क किया और कुछ सामान की मांग की। उस व्यक्ति ने सामान के पैसे बताए। उसने व्हाट्सप पर एक क़्यूआर कोड भेज और इसने 10,500 रूपये भेज दिए।

विज्ञापन
thousand cheated by sending QR code to female shopkeeper in Narnaul
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के बिहाली गांव निवासी एक महिला को क्यूआर कोड कोड भेज एक व्यक्ति ने 37 हज़ार 300 रूपये ठग लिए। महिला ने व्हाट्सप ग्रुप ज्वाइन कर सामान मंगवाया था, लेकिन सामान नहीं आया और राशि भी वापस नहीं मिली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज़,कर लिया हैं।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
बिहाली निवासी सुनीता ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह कपड़े की दुकान घर पर ही चलाती हूं। 15 दिसम्बर 2022 को व्हाट्सप ग्रुप के जरिये एक व्यक्ति से सम्पर्क किया और कुछ सामान की मांग की। उस व्यक्ति ने सामान के पैसे बताए। उसने व्हाट्सप पर एक क़्यूआर कोड भेज और इसने 10,500 रूपये भेज दिए। उसके बाद उसने झांसा देकर कुछ और रुपयो की मांग की, जो कि मैंने उसी कोड पर भेज दिए।
विज्ञापन


उसने कहा की 10,800 और भेजो, फिर सामान भेजूंगा। फिर मैंने उसके बताए गए मोबाइल नम्बर पर रुपये भेज दिए। फिर भी वह 20,000 की मांग करने लगा एवं सामान भी नहीं भेजा। उसने मुझसे 37300 रूपये मंगवा लिए। पैसे भेजते समय मैंने उससे आधार कार्ड की मांग की, लेकिन उसने नहीं भेजा एवं मेरा फोन भी उठाना बंद कर दिया। तब उसे पता लगा मेरे साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed