फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   theft from house

शहबाजपुर में चोरों ने की लाखों की चोरी

Wed, 17 Feb 2016 12:03 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Wed, 17 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
theft from house

शहबाजपुर में सोमवार की रात चोर करीब चार लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी राजकरण ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस नारनौल से फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ और साइबर सेल की टीम की मदद से खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन


सोमवार रात रतिराम ठेकेदार बच्चों सहित मकान में सो रहा था। इस दौरान चोर दीवार तोड़कर मकान में घुस गए। कहीं परिजन जाग न जाए और उन्हें नुकसान पहुंचा दें इस मकसद से चोरों ने उनके कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी। गेस्ट रूम  के साथ लगते कमरे से चोर तीन छोटी संदूक लेकर फरार हो गए। सुबह करीब चार बजे परिजन जगे तो बाहर से दरवाजा बंद होने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन


पीड़ितों ने पड़ोसियों को आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया। घर की तलाशी के दौरान तीनों संदूक गायब मिली, जिनमें गहने व नकदी  रखी हुई थी। ग्रामीणों की मदद से आसपास तलाशी की गई। सफलता नहीं मिलने पर  उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। घटना स्थल पहुंचे थाना प्रभारी राजकरण ने फिंगर प्रिंट उठवाया। पीड़ित रतिराम ने बताया कि पिछले साल 13 मार्च को लड़की की शादी थी। जिसका करीब 3.50 लाख के गहना, 15 हजार कन्यादान की राशि व अन्य जरूरी सामान संदूकों में रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़े व संदूक हुई बरामद
थाना प्रभारी राजकरण ने बताया कि तलाशी के दौरान खेतों में खाली संदूक व बिखरे हुए कपड़े मिल गए हैं। गहने व नकदी का सुराग नहीं लगा। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ मामले की छानबीन में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि ठीकरी पहरा नहीं होने से वारदात हुई है। जिसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक सरपंचों को निर्देश दे चुकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed