फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   the information of kidnaping of child police run

मासूम के अपहरण की सूचना ने पुलिस को दौड़ाया

Fri, 20 Nov 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Fri, 20 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
कैलाश नगर में एक बच्ची की अपहरण की सूचना ने पुलिस को एक घंटे तक दौड़ाया। खुडाना में पांच रोज पहले बच्चे के अपहरण की सूचना के बाद सकते में आई पुलिस ने जिले में वीटी करवा दी और बच्ची की तलाश में जुट गई। बाद में बच्ची अपने ही घर में एक कमरे में रजाई में सोती हुई मिली।
विज्ञापन


बिहारीपुर में रंजिश में बुजुर्ग की हत्या के आरोपी और खुडाना में पांच दिन से लापता बच्चे शुभम को ढूंढने में जुटी पुलिस बृहस्पतिवार को शहर में बच्ची के अपहरण की सूचना पर दौड़ी। रेवाड़ी रोड स्थित कैलाशनगर में बृहस्पतिवार दोपहर पांच-छह प्रवासी महिलाएं घूमती दिखीं।
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक वह घर-घर जाकर कह रहीं थी कि महावीर चौक के पास मंदिर में पेंशन बंट रही है। एक बुजुर्ग महिला सरती देवी के पास वह गईं और उसे अपने साथ ले जाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से कुछ दूर महिला ने वृद्धा सरती देवी के कान से सोने के बाले झपटे और रफूचक्कर हो गई। इसका पता लगने पर लोगों ने प्रवासी महिलाओं की तलाश शुरू की। घटनाक्रम के दौरान कैलाशनगर की केशर की पोती निधु (3) नहीं दिखी। परिजन बच्ची को ढूंढने लगे। हर घर की तलाशी ली। बच्ची नहीं मिली।

वारदात से सहमें तो हुआ अंदेशा
आस-पड़ोस में प्रवासी महिलाओं की हरकत की बात सुनकर परिजन सहम गए और बच्ची का अपहरण का संदेह हो गया। कोई अनहोनी न हो जाए इसलिए परिजनों ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर जिलेभर में वीटी करवा दी। हर नाके से गुजरने वाले वाहन और लोगों की जांच की गई।


महावीर चौकी के अंतर्गत कैलाशनगर क्षेत्र आता है। बच्ची के अपहरण की बात सुनकर  चौकी इंचार्ज कैलाश चंद भी मौके पर पहुंचे। मौके पर जाकर पता चला कि बच्ची तो घर पर ही है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को प्रवासी महिला की गतिविधियों से अवगत करवाया और बताया कि बच्ची घर पर रजाई में खेल रही थी तो उसे नींद आ गई। जब तक बच्ची की आंख खुली तब तक पूरा घटनाक्रम हो चुका था और वह रजाई से बाहर आई, तब परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed