फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sukhdev Singh Gogamedi murder case: Two more arrested in the case

सुखदेव हत्याकांड: दो और गिरफ्तारी, भवानी सिंह और राहुल का नितिन से निकल रहा कनेक्शन

Mon, 11 Dec 2023 08:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Dec 2023 08:24 PM IST
सार

हरियाणा और राजस्थान में भवानी के खिलाफ 16 तथा राहुल के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं। भवानी उर्फ रोनी व राहुल कोथल दोनों का नितिन के साथ कनेक्शन निकल रहा है। खुडाना पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में ये शामिल थे।

विज्ञापन
Sukhdev Singh Gogamedi murder case: Two more arrested in the case
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को हुई हत्या के मामले में हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी नितिन फौजी का उसी दिन खुलासा हो गया था। दूसरी ओर इस मामले में गांव सुरहेती पिलानिया निवासी रामवीर जाट को शनिवार को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


अब महेंद्रगढ़ जिले के गांव पहाड़वास के भवानी सिंह उर्फ रोनी और कोथल खुर्द निवासी राहुल के नाम भी सामने आए हैं। राजस्थान पुलिस ने इन्हें भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद 7 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


राजस्थान पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ की ओर से कहा गया है कि भवानी सिंह उर्फ रोनी निवासी पहाड़वास व राहुल निवासी कौथल खुर्द व नितिन फौजी तीनों दोस्त हैं। 7 नवंबर को जब नितिन फौजी दो दिन की छुट्टी पर घर आया था तो भवानी सिंह उर्फ रोनी के अनुपम सोनी निवासी खुडाना के साथ चल रहे एक मामले को सुलझाने गए थे। उस समय आपस में विवाद होने पर पुलिस पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भवानी उर्फ रोनी ने भागते समय पुलिस पर फायरिंग भी की थी। इस संबंध में सदर थाना महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए नितिन फौजी व राहुल 10 नवंबर को हिसार पहुंच गए थे। 16 नवंबर को रोनी भी हिसार पहुंच गया था। भवानी उर्फ रोनी पहले से रोहित गोदारा व विरेंद्र चारण के संपर्क में था।

भवानी सिंह ने रोहित गोदारा व विरेंद्र चारण से नितिन फौजी की बात कराई थी तथा जयपुर में हत्या के लिए तैयार किया था। 28 नवंबर को नितिन फौजी को टैक्सी से जयपुर भिजवाया था। साथ ही पुलिस ने जयपुर में नितिन फौजी के रुकने व अन्य मदद करने के मामले में गांव सुरेहती पिलानिया निवासी रामवीर जाट को गिरफ्तार किया था।

वहीं दूसरी ओर रोनी व राहुल को गुरुग्राम पुलिस भी किसी मामले में तलाश कर रही थी तथा दोनों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर भौंडसी जेल भेज दिया था। राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा पुलिस की टीमें जब वारदात के मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी तो भोंडसी जेल से भवानी उर्फ रोनी व राहुल से भी पूछताछ की थी, जिसमें आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को काफी सुराग मिले थे।

भवानी उर्फ रोनी पर 16 और राहुल पर दर्ज हैं 10 केस
महेंद्रगढ़ पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि राजस्थान व हरियाणा के विभिन्न जिलों में भवानी सिंह उर्फ रोनी के खिलाफ 16 केस दर्ज हैं। वहीं राहुल के खिलाफ 10 केस दर्ज हैं। दोनों ने हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम तथा जयपुर सहित अन्य स्थानों पर आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। दोनों पर हत्या का प्रयास, अपहरण, आर्म्स एक्ट, लड़ाई-झगड़े व डकैती के केस दर्ज हैं।


महेंद्रगढ़ के गांव खुडाना में 9 नवंबर रात को पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में भवानी उर्फ रोनी व राहुल दोनों शामिल थे। हमारी टीमें इनके पीछे लगी हुई थी, लेकिन इसी बीच गुरुग्राम में किसी आपराधिक मामले में पुलिस की ओर से दोनों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर भोंडसी जेल भेज दिया था। राजस्थान पुलिस ने वहीं से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। इस मामले में जो भी राजस्थान पुलिस द्वारा सहयोग मांगा जाएगा वह सहयोग किया जाएगा। वहां पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को प्रोटेक्शन वारंट पर महेंद्रगढ़ लाया जाएगा। - रणवीर सिंह, डीएसपी महेंद्रगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed