फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   report on washing plant

अवैध वाशिंग प्लांट संचालक पर केस दर्ज

Thu, 03 Dec 2015 12:29 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Thu, 03 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

कृष्णावती नदी में पिछले कई महीनों से अवैध वाशिंग प्लांट चल रहे हैं। पिछले सप्ताह करीब 12 प्लांटों में तोड़फोड़ कर सामनों को जब्त कर लिया गया था। इस कार्रवाई में कोर्ट से स्टे होने के कारण एक प्लांट बच गया था। मंगलवार को इस प्लांट के चलने के पुख्ता सबूत मिलने के कारण प्लांट संचालक के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि कृष्णावती नदी में अवैध बजरी खनन और वाशिंग हो रहा है। जिला उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी के आदेशानुसार 25 सितंबर को छापेमारी कर प्लांटों की तोड़फोड़ की गई। इस दौरान कोर्ट स्टे होने के कारण एक प्लांट को सुरक्षित  छोड़ दिया। जिसका संचालक रात को खनन व बजरी वाशिंग करता है। इसकी देखादेखी अन्य संचालक दुबारा प्लांट स्थापित कर लेते हैं। शिकायत मिलने पर विभाग द्वारा गुप्त रूप से छापेमारी की गई।
विज्ञापन


इस दौरान प्लांट चलता हुआ मिलने पर चलती हुई जेसीबी, बजरी स्टॉक की विडियोग्राफी की गई। सबूत मिलने पर मंगलवार को टास्क  फोर्स की मीटिंग बुलाई गई। आरोपी संचालक के खिलाफ पुलिस को केस दर्ज करने के लिए लिखा गया। खनन विभाग के निरीक्षक सुभाषचंद ने बताया कि सबूतों के  आधार में आरोपी संचालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। थाना प्रभारी राजकरण ने बताया कि देशराज पुत्र रामेश्वर के खिलाफ विभाग ने अवैध खनन तथा बजरी वाशिंग की शिकायत दी है। शिकायत में जेसीबी चलाने व बजरी स्टॉक का भी विवरण है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। जल्द ही आगामी कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed