फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rape, thread, blackmail, sucide

बलात्कार के झूठे केस में फंसाने का डर दिखा किया ब्लैकमेल, दी जान

Wed, 02 Dec 2015 12:24 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Wed, 02 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

बलात्कार के झूठे केस में फंसाने का डर दिखा ब्लैकमेल करने से तंग आकर एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। व्यक्ति द्वारा लिखे सूसाइड नोट में उसने एक महिला और एक व्यक्ति को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सूसाइड नोट में उसने आरोप लगाए हैं कि उन्होंने बलात्कार के झूठे केस में फंसाने का डर दिखा कर उससे 2 लाख रुपये ले लिए और उसके बाद उससे 3 लाख रुपये की डिमांड रखी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


गांव अकबरपुर रामू का 54 वर्षीय कैलाश सुबह करीब साढ़े पांच बजे उठकर खेतों में गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसको तलाश किया। तलाशी के दौरान वह पास के खेतों में मृत मिला तथा उसके हाथ में सल्फास की डिब्बी थी। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस को शव के पास से एक सूसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन


इसमें उसने रामनगर कालोनी नारनौल की एक महिला तथा एक व्यक्ति कर्म सिंह पर आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाया है। कैलाश के सूसाइड नोट में लिखा है कि उक्त दोनों उसे बलात्कार के एक झूठे मामले में फंसा देंगे। इस एवज में वे उससे दो लाख रुपये पहले भी ले चुके हैं तथा अब तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। वहीं उसने लिखा है कि खासपुर के कालूराम को भी इस मामले की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed