फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One lakh 34 thousand rupees looted from petrol pump in Mahendragarh of Haryana

महेंद्रगढ़: पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल तानकर लूटे एक लाख 34 हजार, बाइक पर सवार होकर आए थे तीन बदमाश

Tue, 21 Dec 2021 01:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़, निजामपुर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़, निजामपुर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 01:23 AM IST
सार

तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप से एक लाख 34 हजार रुपये लूट लिए। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात की।

विज्ञापन
One lakh 34 thousand rupees looted from petrol pump in Mahendragarh of Haryana
सीसीटीवी फुटेज में पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात करते बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महेंद्रगढ़ के निजामपुर क्षेत्र में लूट की वारदात बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले सिंघाना रोड पर पेट्रोल पंप पर हुई लूट के बाद रविवार की रात में गांव बायल में किसान सेवा केंद्र फिलिंग स्टेशन पर लूट की वारदात हुई। तीन नकाबपोश बदमाश अपाचे गाड़ी पर सवार होकर आए और सेल्समैन राधेश्याम की कनपटी पर पिस्तौल तान कर 1 लाख 34 हजार रुपये लूट लिए। 

विज्ञापन


निजामपुर पुलिस चौकी में की शिकायत में पेट्रोल पंप के मैनेजर हंसराज ने बताया कि फिलिंग स्टेशन पर 4 कर्मचारी तैनात थे। हरियाणा रोडवेज का एक ड्राइवर और एक कंडक्टर भी वहां पर रुके हुए थे। रविवार की रात में करीब ढाई बजे अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश आए।
विज्ञापन


उनमें से दो के पास हथियार थे। उन्होंने केबिन खुलवाया और कनपटी पर पिस्तौल तानकर पैसे की मांग की। इस दौरान बदमाशों ने एक कर्मचारी की जेब से चार हजार रुपये और लॉकर में रखे 1 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर ने बताया कि तीनों बदमाश गाड़ी पर सवार होकर रावता की ढाणी की तरफ चले गए। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस चौकी निजामपुर में दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह फिलिंग स्टेशन राजस्थान-हरियाणा सीमा पर होने के कारण अपराधी वारदात करने के बाद राजस्थान की तरफ फरार हो जाते हैं। यह क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र में तब्दील हो चुका है। यहां आए दिन वारदात होती रहती हैं। इसके लिए बायल में एक पुलिस चौकी का होना  आवश्यक हो गया है।  

शनिवार रात को भी गांव बदोपुर स्थित फिलिंग स्टेशन पर भी नकाबपोश लुटेरे हथियार के बल पर कैश लूटकर  ले गए थे। आए दिन हो रही घटनाओं पर पुलिस को भी सबक लेना चाहिए। वही लोगों में भी पुलिस, प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।

दो दिन पहले हुई थी पेट्रोल पंप पर से 29 हजार रुपये की लूट

बता दें कि सिंघाना रोड स्थित कृष्णा पेट्रोल पंप पर शुक्रवार मध्य रात्रि को हथियारबंद बदमाशों ने सेल्समैन से मारपीट कर हजारों रुपये की नकदी लूटने का मामला सामने आया था। सेल्समैन बिजेंद्र और उसका साथी राजेश शुक्रवार मध्य रात्रि में पंप के केबिन में बैठे हुए थे। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर आए 5 बदमाशों ने सेल्समैन राजेश की कनपटी पर पिस्तौल तान कर लूट की थी। जब उसने पैसे नहीं दिए थे तो बदमाशों ने उस पर फायर किए थे। उन दोनों से दिनभर की सेल 29 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने अभी तक उस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

जब इस बारे में नांगल चौधरी थाना प्रभारी से बात की तो उन्होेंने बताया की सर्दी के मौसम को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। वही राजस्थान पुलिस के साथ भी बैठक कर चुके हैं। गत दिनों पनियाला पुलिस के सहयोग से एक डकैती की वारदात को सुलझाया गया है। जल्द ही इस वारदात को भी सुलझाया जाएगा व पेट्रोल पंप मालिकों को भी अपने स्तर कर्मचारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए है। -इंस्पेक्टर मेहर सिंह, थाना प्रभारी नांगल चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed