फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul Vigilance arrested Naib Tehsildar taking bribe of 14 thousand rupees

महेंद्रगढ़: नायब तहसीलदार 14 हजार रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार, अधिवक्ता से रजिस्ट्री करवाने के बदले में मांगे थे पैसे

Tue, 18 Jan 2022 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/महेंद्रगढ़ (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/महेंद्रगढ़ (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Jan 2022 10:13 PM IST
सार

विजिलेंस टीम नायब तहसीलदार को पकड़ने की योजना बना ली गई थी। टीम ने पाउडर लगाकर 14 हजार रुपये अधिवक्ता बलबीर शेखावत को दिए थे।

विज्ञापन
Narnaul Vigilance arrested Naib Tehsildar taking bribe of 14 thousand rupees
आरोपी नायब तहसीलदार अमित कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विजिलेंस टीम नारनौल ने मंगलवार को हरियाणा के सतनाली के नायब तहसीलदार अमित कुमार को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। नायब तहसीलदार रिश्वत अधिवक्ता बलबीर सिंह शेखावत से ली थी। समाचार लिखे जाने तक विजिलेंस टीम जांच में जुटी हुई थी। 

विज्ञापन


सतनाली निवासी अधिवक्ता बलबीर सिंह को अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करवानी थी। इस संबंध में जब उन्होंने नायब तहसीलदार से मुलाकात की तो उन्होंने पैसों की मांग की। 28 दिसंबर 2021 को जब अधिवक्ता ने फोन किया तो पैसों के लेन-देन की बात हुई। जिसके अनुसार अधिवक्ता ने नायब तहसीलदार को 40 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन


इस पर उन्हें रजिस्ट्री करवाने के लिए 4 जनवरी की तारीख दी गई। इस बारे में अधिवक्ता ने विजिलेंस टीम को पहले ही सूचित कर दिया। लेकिन उस दिन विजिलेंस की टीम पहुंची तो नायब तहसीलदार कार्यालय से चले गए थे। नायब तहसीलदार ने अधिवक्ता से और पैसे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उनकी बातचीत हुई और 18 जनवरी को रजिस्ट्री के साथ पैसे देने की बात हुई। इस बारे में अधिवक्ता ने फिर से विजिलेंस को सूचित कर दिया। मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने नायब तहसीलदार को 14 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।

विजिलेंस टीम के इंचार्ज नवल किशोर शर्मा ने बताया कि नायब तहसीलदार को पकड़ने की योजना पहले ही बना ली गई थी। टीम ने पाउडर लगाकर 14 हजार रुपये अधिवक्ता बलबीर शेखावत को दिए थे। टीम पहले ही बाहर रुक गई थी। शिकायतकर्ता ने कार्यालय में जाकर नायब तहसीलदार को 500-500 रुपये के रूप में 14 हजार दिए। उसके इशारा करते ही नायब तहसीलदार को पकड़ लिया गया।

शिकायतकर्ता ने ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी

शिकायतकर्ता ने रजिस्ट्री करवाने के संबंध में नायब तहसीलदार से फोन पर बातचीत की थी। उस समय पैसों के लेन-देन के संबंध में बात हुई थी। उसने पूरी बात की रिकॉर्डिंग कर ली थी। अधिवक्ता ने 4 जनवरी को विजिलेंस में शिकायत दी तो टीम ने छापा मारकर नायब तहसीलदार को पकड़ना चाहा पर असफल रही। तब विजिलेंस ने डिमांड का मामला दर्ज कर लिया था। इस दौरान उसने ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली और यह रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी। 

पुलिस ने नायब तहसीलदार अमित कुमार को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। नायब तहसीलदार के खिलाफ आगे की कार्रवाई चल रह है। -नवल किशोर शर्मा, विजिलेंस इंचार्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed