फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul police crackdown on liquor smugglers, One arrested with 209 boxes of illegal liquor from vehicle

नारनौल पुलिस की शराब तस्करों पर कार्रवाई: पिकअप गाड़ी से 209 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार, केस दर्ज

Wed, 14 Jun 2023 11:02 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Jun 2023 11:02 AM IST
सार

नारनौल पुलिस के गांव बाछौद पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी शुरू की गई। इस दौरान एक पिकअप गाड़ी आते हुए दिखाई दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गाड़ी से अवैध शराब की पेटी बरामद की।

विज्ञापन
Narnaul police crackdown on liquor smugglers, One arrested with 209 boxes of illegal liquor from vehicle
सदर थाना नारनौल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के बाछौद गांव के पास पुलिस ने पिकअप गाड़ी से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी से 209 पेटी बरामद की हैं। पुलिस ने शिकायत पर पिकअप चालक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। हैड कांस्टेबल अनिल कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनको सूचना मिली थी कि जाखनी गांव निवासी राजकुमार पिकअप गाड़ी से अटेली ठेका से अवैध शराब लेकर जाएगा।अगर रेड की जाए तो अवैध शराब सहित काबू आ सकता है।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज की मामले की जांच शुरू
सूचना मिलने पर टीम तैयार की गई और बाछौद पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी शुरू की गई। इस दौरान एक पिकअप गाड़ी आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया। जब उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपनी पहचान जाखनी निवासी राजकुमार बताया। जांच की गई तो उसमें 50 पेटी बोतल देशी शराब मार्का रसीला संतरा, 39 पेटी पव्वे देशी शराब मार्का रसीला संतरा, 10 पेटी अध्धा शराब अंग्रेजी मार्का रायल स्टैग, 10  पेटी पव्वा अंग्रेजी मार्का रायल स्टैग, 10 पेटी अधा अंग्रेजी मार्का ओसी ब्लू, 10 पेटी पव्वा अंग्रेजी मार्का ओसी ब्लू, 20 पेटी बियर मार्का बुडवाईजर, 30 पेटी बियर टूबर्ग 20 पेटी बियर किंग फिशर, 10 पेटी बियर बकार्डी अवैध शराब मिली। शराब बारे जब आरोपी से परमिट व लाइसेंस मांगा तो वह पेश नहीं कर सका। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नहीं थी कोई तारीख
पुलिस ने आरोपी से पिकअप से भरी शराब बारे लाइसेंस/परमिट व रवाना पर्ची मांगी गई तो उसने एक्साइज एंड टेक्सन विभाग द्वारा बुक नंबर 06 सीरियल नंबर 255 एसएस वाइन नारनौल जोन नंबर 15 वेंड रिवाड़ी रोड अटेली सब वेंड बलाहा कला, जोन नंबर 24 लिखा था। उस पर ड्राइवर राजकुमार व वैधता पास वन डे लिखा हुआ, लेकिन उस पर कोई तारीख अंकित नहीं थी। इस पर एक्साइज इंस्पेक्टर के हस्ताक्षर थे, लेकिन तिथि नहीं थी। इस बारे में पुलिस ने एक्साइज विभाग से संपर्क किया गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed