{"_id":"65a5247d5234d61db30764b2","slug":"narnaul-one-arrested-in-the-case-of-fraud-of-rs-196758-in-the-name-of-giving-online-work-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: ऑनलाइन कार्य देने के नाम पर 196758 रुपये की ठगी के मामले में एक गिरफ्तार, राजस्थान का है आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: ऑनलाइन कार्य देने के नाम पर 196758 रुपये की ठगी के मामले में एक गिरफ्तार, राजस्थान का है आरोपी
Mon, 15 Jan 2024 05:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Jan 2024 05:56 PM IST
सार
आरोपी ने अपना बैंक खाता साइबर जालसाजों को दिया हुआ था। जिसके बाद आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में टेलीग्राम पर ऑनलाइन कार्य का मैसेज भेजकर टास्क पूरे करने के नाम पर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान चमन प्रकाश वासी इंदुपुरी थाना गोविंदगढ़ अलवर राजस्थान के रूप में हुई। जिसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी से नकदी और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने पता लगाया कि साइबर ठगी में आरोपी का बैंक खाता प्रयोग हुआ था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा साइबर अपराध से आमजन को बचाने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है।
196758 रुपये की कनीना के पवन के साथ हुई थी ठगी
कनीना के नांगल (मोहनपुर) निवासी ने पवन कुमार ने हेल्पलाइन नंबर 1930 और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि टेलीग्राम (सोशल मीडिया एप) पर ऑनलाइन कार्य हेतु मैसेज आया। जिसने बताया कि साइट पर कार्य करने के लिए 1000 रुपये जमा कराने होंगे। जो कार्य पूरा होने के बाद वापस हो जाएगा। इस तरह उन्होंने 27 दिसंबर को कार्य खत्म होने पर 16456 रुपये उसके खाते में जमा करवा दिए। अगले दिन 28 दिसंबर को फिर से कार्य करने के लिए पैसे जमा करने को कहा, पैसे जमा करने और कार्य शुरु करने के बाद फिर से 15550 रुपये जमा करने को कहा।
विज्ञापन
जब शिकायतकर्ता ने मना किया तो साइबर ठगों ने कार्य खत्म करते ही पूरे पैसे वापस आने की बात कही। इस तरह साइबर ठगों ने उससे झांसा देकर कुल 196758 रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवा लिए। उसके बाद ओर पैसे जमा करने की डिमांड की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।